{"_id":"8c617f1935993da5a67c27acf0da74d5","slug":"winters-rain-fog-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें! 22 से पहले हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान रहें! 22 से पहले हो सकती है बारिश
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Dec 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार से लगातार चार दिन तक रात को कोहरा पड़ने के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिन में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
चार दिन बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है, जिससे कोहरे से निजात मिलेगी। 22 दिसंबर के आसपास क्रिसमस से पहले बारिश की भी संभावना है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 95 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे मंगलवार को कोहरे की पूरी संभावना है।
दिन के तापमान में भी एक डिग्री तक की गिरावट आएगी। तीन से चार दिन तक कोहरा पड़ता रहेगा।
उसके बाद ही कोहरा छटेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।