फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter session of assembly will be noisy

Chandigarh News: हंगामेदार होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, गूंजेंगे धान खरीद और डीएपी किल्लत के मुद्दे

Thu, 07 Nov 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Winter session of assembly will be noisy
13, 14 और 18 नवंबर को तीन दिन तक चलेगा सत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नई सरकार के गठन के बाद 13 नवंबर से शुरू हो रहा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होगा। तीन दिन तक चलने वाले सत्र में विपक्ष सरकार को धान खरीद और डीएपी किल्लत के मुद्दे पर घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है। सीएम नायब सैनी की टीम भी विपक्ष के हमले का जवाब देने की तैयारी में जुटी है।
मुख्य सचिव की तरफ से बुधवार काे विधानसभा सचिवालय काे संभावित कार्यक्रम भेज दिया गया। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगी। 13 नवंबर को सुबह 11 बजे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नवगठित नायब सरकार का रोडमैप सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी शोक प्रस्ताव पढ़ेंगे। इसके बाद सरकार की ओर से सदन पटल पर दस्तावेज रखे जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

14 नवंबर को दूसरे दिन की कार्यवाही का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। अनुपूरक अनुमान की प्रस्तुति पेश की जाएगी। अनुपूरक अनुमानों की मांग पर चर्चा और मतदान होगा। इसके बाद विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती, 16 नवंबर को शनिवार और 17 नवंबर को रविवार की छुट्टी होगी। 18 नवंबर को सोमवार सुबह 11 बजे तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी। सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक अनुमान (प्रथम किस्त) के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक पुन: पेश किया जाएगा। विधेयक को मतदान के साथ पारित किया जाएगा और विधायी कार्यों के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के स्थगित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed