{"_id":"5dc913868ebc3e5b25085b11","slug":"winter-season-weather-forecast-for-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल रहा मौसम: सर्दी और धुंध लेकर आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल रहा मौसम: सर्दी और धुंध लेकर आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
Mon, 11 Nov 2019 01:28 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर-पश्चिम की सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिरा दिया है। इससे रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लोगों को ठंड के साथ ही कोहरा और धुंध भी परेशान कर सकते हैं। उत्तर पश्चिमी हवाएं सर्दी लेकर आ रही हैं।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र का कहना है कि 15 नवंबर तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहेगा। अगले 72 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कोहरा और धुंध छा सकता है। वहीं, रविवार को दिन में 16.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने फिजा में ठंडक घोल दी है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक रोहतक में दिन का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। हिसार में दिन के तापमान में सामान्य से चार डिग्री तो करनाल, अंबाला और नारनौल में 1-1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हिसार में रात का पारा 11.2 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम था।
विज्ञापन
यही हाल करनाल और कुरुक्षेत्र में देखा गया। लाइव वेदर ऑफ इंडिया के सीईओ नवदीप दहिया के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवाएं 13 नवंबर तक चलेंगी, इससे तापमान के और गिरने के आसार हैं। 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका भी असर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर पड़ेगा।

Trending Videos
वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत प्रदेश के कई शहरों में स्मॉग छाए रहने से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। वहीं, रोहतक, अंबाला, बहादुरगढ़, हिसार, कैथल, यमुनानगर और सोनीपत की हवा खराब की श्रेणी में रही। दूसरी तरफ, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा की हवा संतोषजनक स्तर पर रही। आने वाले दिनों में जब कोहरा गहना होगा तो धूल कण और धुंध से बना स्मॉग लोगों को परेशान कर सकता है।
14 नवंबर तक मौसम खुश्करहेगा, हालांकि इस बीच हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
- कृषि मौसम विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
वायु गुणवत्ता बहुत खराब (एक्यूआई-शाम सात बजे)
पानीपत 397
गुरुग्राम 340
कुरुक्षेत्र 331
जींद 310
करनाल 307
फरीदाबाद 301

इन शहरों की वायु गुणवत्ता खराब (एक्यूआई)
अंबाला 290
कैथल 263
यमुनानगर 257
सोनीपत 253
रोहतक 224
बहादुरगढ़ 220
हिसार 218
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 27.0 13.8
हिसार 27.0 11.2
करनाल 28.0 11.2
कुरुक्षेत्र 27.5 11.2
सिरसा 25.7 11.7
रोहतक 25.3 15.0
भिवानी 27.5 12.2
नारनौल 28.6 13.8
कैथल 263
यमुनानगर 257
सोनीपत 253
रोहतक 224
बहादुरगढ़ 220
हिसार 218
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 27.0 13.8
हिसार 27.0 11.2
करनाल 28.0 11.2
कुरुक्षेत्र 27.5 11.2
सिरसा 25.7 11.7
रोहतक 25.3 15.0
भिवानी 27.5 12.2
नारनौल 28.6 13.8