फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Winter increased due to rain, pollution did not reduce, AQI reached 267

Chandigarh Weather News: बारिश से सर्दी बढ़ी, कम नहीं हुआ प्रदूषण, एक्यूआई 267 तक पहुंचा

Sat, 11 Nov 2023 01:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 01:07 PM IST
सार

ट्राइसिटी में शुक्रवार को बारिश हुई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। दोपहर 12 बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही। थोड़ी देर के लिए बारिश की रफ्तार भी बढ़ी।

विज्ञापन
Winter increased due to rain, pollution did not reduce, AQI reached 267
Chandigarh Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर कम होने के बजाय बढ़ गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुबह के समय 220 के करीब दर्ज किया गया, जो शाम होते-होते 267 तक पहुंच गया। ये खराब की श्रेणी में आता है। हालांकि, दोपहर में हुई बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई और लोग सड़कों पर स्वेटर-जैकेट पहने दिखे। तापमान भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही थी कि बारिश होने की वजह से लोगों को प्रदूषण से राहत मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाम साढ़े सात बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब की श्रेणी में बना रहा। ये सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 250 के करीब चल रहा है, जबकि सेक्टर-53 के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पर ये शुक्रवार शाम 267 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह के समय एक्यूआई 220 के करीब था, जो हल्की बारिश के बावजूद शाम होते-होते बढ़ गया। सेक्टर-22 के मॉनिटरिंग स्टेशन पर एक्यूआई 240 के करीब दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के केस भी बढ़े, जिसका असर चंडीगढ़  में देखने को मिला। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन के चलते ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ी है, जिसका भी कुछ असर शहर की हवा पर पड़ा है। पिछले साल भी नवंबर माह में एक दिन शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ट्राइसिटी में बारिश, चंडीगढ़ में पांच डिग्री गिरा तापमान

ट्राइसिटी में शुक्रवार को बारिश हुई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा रहा। दोपहर 12 बजे के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही। थोड़ी देर के लिए बारिश की रफ्तार भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान करीब एक एमएम बारिश हुई है। ट्राइसिटी में बारिश की वजह से लोगों ने सर्दी महसूस की। सड़कों पर लोग स्वेटर व जैकेट पहने हुए नजर आए। मौसम ने लोगों को स्वेटर-जैकेट के साथ रेनकोट भी निकालने पर मजबूर कर दिया।

आज कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, दिन के समय में कुछ देर के लिए हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ करने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed