फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   winning of congress against PM narendra modi factor

मोदी लहर में पूनम की जीत से कांग्रेस को संजीवनी

Wed, 07 Jan 2015 01:01 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Jan 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
winning of congress against PM narendra modi factor

मोदी लहर में बह चुकी कांग्रेस के लिए चंडीगढ़ में पूनम शर्मा पतवार बनकर सामने आई हैं। भाजपा के मुकाबले में पार्षदों की संख्या कम होने के बावजूद मेयर के रूप में पूनम शर्मा की जीत से शहर में कांग्रेस को फिर से आक्सीजन मिल गई है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा की गुटबाजी और बढ़ गई है जिसने शहर में पीएम मोदी की लहर की हवा निकाल दी। यह इस साल का देशभर में पहला चुनाव था, जिसने भाजपा को हार और कांग्रेस को खुशी दी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की गुटबाजी के कारण ही किरण खेर को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया था। मंगलवार को मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस के कब्जा होने से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल का कद हाईकमान में बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा की हार से स्थानीय नेता सांसद किरण खेर, संजय टंडन, हरमोहन धवन, सत्यपाल जैन की गुटबाजी उजागर हो गई है। भाजपा के पास 14 सदस्यों की संख्या होने के बावजूद मेयर की कुर्सी गंवाने पर हरियाणा और भाजपा में भी जमकर किरकिरी हो गई है।

मोदी लहर का नहीं मिला फायदा

winning of congress against PM narendra modi factor

मोदी लहर से प्रभावित होकर तीन पार्षद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन उसका भी फायदा भाजपा नहीं भुना पाई। पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सतप्रकाश अग्रवाल और कश्मीर देवी राणा कांग्रेस में शामिल हुए थे।

उम्मीदवार तय करने से शुरू हो गई खींचतान
जिस समय भाजपा ने मेयर का उम्मीदवार हीरा नेगी को तय किया, उसी समय से भाजपा में खींचतान शुरू हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन पार्षद आशा जसवाल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे। हीरा नेगी को उम्मीदवार बनाने में सांसद किरण खेर और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने अहम भूमिका निभाई थी। सभी गुटों ने हाईकमान को एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायतें भेज दी हैं।

कांग्रेस की एकजुटता रही कारगर
तीन पार्षदों के भाजपा में छलांग लगाने के बाद भी कांग्रेस की एकजुटता मेयर की कुर्सी कब्जाने में कामयाब रही। पार्षदों की संख्या 9 होने के बावजूद पवन बंसल और बीबी बहल ने अपने पार्षदों का मनोबल नहीं टूटने दिया और पार्टी के चंद नेताओं को विपक्ष की वोटों पर सेंध लगाने और नाराज मनोनीत पार्षदों को मनाने की जिम्मेवारी लगा दी। इन चंद नेताओं की टीम ने मेयर की कुर्सी जीतने की रणनीति तैयार की। पूर्व मेयर रविंद्र सिंह पाली, मुकेश बस्सी, सुभाष शर्मा, प्रदीप छाबड़ा, सुभाष चावला को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गई थी।

पूनम शर्मा, नवनियुक्त मेयर के अनुसार लोगों से नरेंद्र मोदी का बुखार उतर गया है। शहर के लिए कांग्रेस विकास करती आई है और कांग्रेस ही करती रहेगी।  

वहीं पवन बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा ने बताया ‌कि केंद्र में सरकार बनने के बाद कांग्रेस के स्थानीय पार्षदों को तोड़ा लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस की एकजुटता ने मेयर का चुनाव जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed