{"_id":"6157f9258ebc3e0a2966811d","slug":"wildlife-week-started-in-chandigarh-by-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीव सप्ताह शुरू: चंडीगढ़ में वन्यजीवों की वेशभूषा में बच्चों ने समाज को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीव सप्ताह शुरू: चंडीगढ़ में वन्यजीवों की वेशभूषा में बच्चों ने समाज को दिया संदेश
Sat, 02 Oct 2021 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:46 AM IST
सार
बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से कहा कि वन्यजीवों का भविष्य हम इंसानों के हाथ में है। इसलिए हमें उन्हें बचाने की शपथ लेनी चाहिए। बच्चों ने वन्यजीवों से रिश्ता जोड़ते हुए उन्हें दोस्त, भाई-बहन आदि भी बनाया हुआ था, ताकि लोग खुद को वन्यजीवों से जोड़ सकें।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वन्यजीव सप्ताह शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ वन विभाग की ओर से वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में सुखना लेक पर शनिवार सुबह एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वन्यजीवों की वेशभूषा में समाज को संदेश दिया। बच्चों ने चेहरे पर पेंटिंग बनाई हुई थी और वन्यजीवों की तस्वीरों को साथ लेकर दोस्ती, प्यार और शांति का संदेश देते हुए शब्द लिखे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
वन्यजीव सप्ताह के शुरुआती कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से कहा कि वन्यजीवों का भविष्य हम इंसानों के हाथ में है। इसलिए हमें उन्हें बचाने की शपथ लेनी चाहिए। बच्चों ने वन्यजीवों से रिश्ता जोड़ते हुए उन्हें दोस्त, भाई-बहन आदि भी बनाया हुआ था, ताकि लोग खुद को वन्यजीवों से जोड़ सकें।
विज्ञापन
वन्यजीव सप्ताह के दौरान विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जिसमें पेंटिंग कंपटीशन, निबंध आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी और विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। स्कूली विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।