{"_id":"5abcd1d14f1c1bec298b4826","slug":"wife-murder-ludhiana-lady-killed-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को बेटी ऐसी हालत में मिली, देखकर चिल्लाने लगी वो...खौफनाक सच आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को बेटी ऐसी हालत में मिली, देखकर चिल्लाने लगी वो...खौफनाक सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां घर आई तो बेटी ऐसी हालत में मिली देखकर वो चिल्लाने लगी। फिर सामने आया एक खौफनाक सच और पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। शिमलापुरी के जनता नगर इलाके में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब घरेलू क्लेश में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। फरार होने से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी का शव बिस्तर में लपेट दिया था।
घटना का पता उस समय चला जब मृतका की मां घर पर आई। उसने खून से लथपथ अपनी बेटी का शव देखकर शोर मचाया। इससे आसपास के लोग इकट्ठा कर लिया। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृतक पूजा (28) का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पूजा की मां सीमा की शिकायत पर चरणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चरणजीत को गिरफ्तार कर लिया है।
सीमा ने बताया कि आरोपी के साथ उसकी बेटी की दूसरी शादी है। पहले पति के साथ अनबन होने से दोनों में तलाक हो गया था। उसकी बेटी के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। आरोपी चरणजीत पेशे से ड्रावर है और नशा करने का आदी है। इस वजह से उनके घर में क्लेश रहता था। बुधवार को सीमा अपनी दोहती के लेकर मोगा रिश्तेदारों के घर पर गई थी। वहीं घर पर पूजा और उसका पांच साल का बेटा था। शाम को आरोपी नशे में धुत होकर आया, उसने आकर बेटे को बाहर खेलने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनो में किसी बात पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान गुस्से में आकर उसने पास रखे दातर से पत्नी के सिर और गर्दन पर वार करने शुरू कर दिए। इस वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी ने पूजा के शव को बिस्तर में छिपाया और फरार हो गया। रात 9 बजे जब सीमा घर आई तो देखा कि बेड पर पूजा का शव पड़ा था। उसने शोर मचा कर लोगो को इक्कठा किया और पुलिस को सूचना दी। शिमलापुरी थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी शादी के बाद ससुरालियों के पास रह रहा था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।