{"_id":"649c7bf2970eed5527093307","slug":"wife-caught-aap-leader-in-objectionable-circumstances-with-girl-in-canada-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप नेता मना रहा था रंगरेलियां: अचानक पत्नी पहुंची तो बिस्तर पर लड़की संग मिला, बोली- तुम्हें शर्म नहीं आती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप नेता मना रहा था रंगरेलियां: अचानक पत्नी पहुंची तो बिस्तर पर लड़की संग मिला, बोली- तुम्हें शर्म नहीं आती
Thu, 29 Jun 2023 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:15 AM IST
सार
पत्नी ने कहा कि लड़की से संबंध बनाने के चक्कर में तुमने अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार दिया। यह सुनकर पति सिर पर हाथ रखकर बैठ जाता है। वीडियो पर पत्नी अपने पति पर खूब भड़कती दिखाई देती है।
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कनाडा में आम आदमी पार्टी के एनआरआई विंग के नेता को उनकी पत्नी ने एक लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ लिया। वैंकूवर के पार्टी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह अटवाल कमरे में एक लड़की के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालात में थे। इसी दौरान उनकी पत्नी कमरे में पहुंच गई। लड़की के साथ पति को देख पत्नी भड़क गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पत्नी ने लड़की से कहा कि उसे शर्म नहीं आती कि इतने बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ वह संबंध बना रही है। इस पर लड़की ने कहा कि आप नेता ने उसके साथ झूठ बोला था। उसने कहा था कि वह अकेला रहता है। उसका आगे-पीछे कोई नहीं है और सबकी मौत हो गई है। इस पर पत्नी ने लड़की को कहा कि घर में बच्चे के जूते पड़े नहीं दिखाई दे रहे?
विज्ञापन
पत्नी पति पर चीखने लगी कि जिस घर में तुम रह रहे हो, इसकी किस्तें मैं भर रही हूं। घर का सारा खर्च मैं चला रही हूं और तुम बेटी के बराबर की लड़की के साथ संबंध बना रहे हो। तुम्हें शर्म नहीं आती। लड़की से संबंध बनाने के चक्कर में तुमने अपनी पत्नी और बच्चों को भी मार दिया। यह सुनकर पति सिर पर हाथ रखकर बैठ जाता है। वीडियो पर पत्नी अपने पति पर खूब भड़कती दिखाई देती है।
विज्ञापन