फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   who will flag off first jatha and journalist on kartarpur corridor inauguration

करतारपुर कॉरिडोर: भक्तों के जत्थे के साथ केंद्र और राज्य सरकार का अमला भी जाएगा यात्रा पर

Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
who will flag off first jatha and journalist on kartarpur corridor inauguration
सुखजिंदर सिंह रंधावा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पंजाब सरकार में मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन पर भक्तों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिंदर सिंह, विधायक, राज्य के कैबिनेट मंत्री, केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे और ये सब पत्रकारों के साथ कॉरिडोर की यात्रा पर जाएंगे।   
विज्ञापन

 



करतारपुर कॉरिडोर के काम का जायजा लेने और डेरा बाबा नानक डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ मीटिंग के बाद वीरवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह डेरा बाबा नानक पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्धालु से सर्विस टैक्स के नाम पर 20 अमेरिकी डॉलर पर किए सवाल में कैप्टन ने कहा कि खुले दर्शन दीदार हमारा धर्म है। कैप्टन ने पाकिस्तान द्वारा लगाए इस टैक्स को जजिया टैक्स की संज्ञा दी। 

कैप्टन ने आगे कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को कह दिया है कि पाकिस्तान ने जो 20 अमेरिकी डॉलर टैक्स वसूलने की बात की है, पंजाब सरकार उससे बिल्कुल भी सहमत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस टैक्स को हटाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के बारे में कहा है। 


पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आज उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के अधिकारियों से कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई है, जिसमें सभी ने उनको आश्वासन दिया कि सारा काम 30 अक्तूबर तक निश्चित समय में पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed