{"_id":"6a949b01d5b4721c560bacda","slug":"who-will-become-the-pu-leader-decision-today-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1110318-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू का कौन बनेगा सरदार, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू का कौन बनेगा सरदार, फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी समेत शहर के कॉलेजों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत कुल 1100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने मतदान से लेकर मतगणना और चुनाव परिणाम के बाद तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।
किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन, वज्र और आंसू गैस पार्टी को भी तैनात किया है। डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। पुलिस का फोकस मतदान केंद्रों के साथ-साथ मतगणना स्थल और कैंपस के आसपास की व्यवस्था पर रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस भी रहेगी मुस्तैद
पीयू समेत शहर के सभी कॉलेजों में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। आवश्यकता पड़ने पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। पोलिंग बिल्डिंग के आसपास किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। पोलिंग बिल्डिंग के पास वाहन खड़ा मिलने पर उसे रिकवरी वैन के जरिये तुरंत हटाया जाएगा। पुलिस के अनुसार विजेता प्रत्याशी, उनके समर्थक या किसी अन्य छात्र संगठन के लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते पाए गए तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैमरों से भी रखी जाएगी नजर
चंडीगढ़ पुलिस ने चुनाव के दौरान पीयू कैंपस समेत अन्य मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की भी तैयारी की है। इसके लिए फोटोग्राफी यूनिट को अलर्ट रखा गया है। किसी अप्रिय घटना या बवाल की स्थिति में वीडियो और फोटो के जरिये असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वॉटर कैनन और वज्र तैयार
पुलिस ने किसी भी तरह के उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए वॉटर कैनन और वज्र की तैनाती की है। इनके साथ आंसू गैस पार्टी भी तैयार रहेगी। पुलिस का उद्देश्य किसी भी स्थिति को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित करना और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराना है।
मतदान से नतीजे तक सुरक्षा घेरा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पीयू और अन्य कॉलेज परिसरों के आसपास कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस ने छात्रों और प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है।