{"_id":"601f069d8ebc3e27f02b2b2c","slug":"who-will-be-pek-s-new-director-everyone-s-eyes-are-on-chandigarh-news-pkl403141861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन होगा पेक का नया निदेशक.. सबकी नजरें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन होगा पेक का नया निदेशक.. सबकी नजरें अटकीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) का नया निदेशक कौन होगा। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कई नाम इस पद के लिए चल रहे हैं लेकिन यह तभी सार्वजनिक होंगे, जब यूटी प्रशासन नए निदेशक की तैनाती के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। पेक के निदेशक की नियुक्ति यूटी प्रशासन ही करता है, क्योंकि पेक उन्हीं के अधीन है। पेक के निदेशक तकनीकी शिक्षा सचिव को रिपोर्ट करते हैं।
सूत्रों का कहना है कि निदेशक पद के लिए आवेदन मांगे जाते हैं और उसके बाद उनकी जांच होती है और साक्षात्कार आदि के आधार पर निदेशक का चयन होता है। इस प्रक्रिया में एक माह से अधिक का समय लग जाता है। ऐसे में यूटी को नए निदेशक की तैनाती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने थे।
जानकारों का कहना है कि इस्तीफे के मुताबिक 31 मार्च को वर्तमान निदेशक प्रो. धीरज सांघी का पेक में आखिर दिन होगा। उसके बाद नए निदेशक के हाथ में पेक की कमान आएगी। इस पद के लिए पेक से भी कुछ चेहरे सामने आ रहे हैं, लेकिन वह अपने नाम सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। पेक के शिक्षकों, कर्मचारियों आदि की नजरें टिकी हैं कि कौन नया निदेशक होगा। यह भी कहा जा रहा है कि आईआईटी कानपुर से ही एक वरिष्ठ प्रोफेसर का नाम इस पद के लिए आगे आ रहा है। हालांकि इसके लिए साक्षात्कार आदि प्रक्रियाओं से गुजरना होगा, जो काबिल होगा, वह इस पद पर तैनात होगा।