{"_id":"ab07f55bca148870d357295d9773e4ac","slug":"who-will-be-chandigarh-mayor-decision-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा चंडीगढ़ मेयर का ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा चंडीगढ़ मेयर का ताज, फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Jan 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को शुक्रवार को नया मेयर मिलेगा। मेयर के साथ साथ सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान होना है। अभी तक कांग्रेस और भाजपा दोनो में कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
परिणाम तय करेगा कि क्या भाजपा को 15 साल बाद मेयर की कुर्सी मिलेगी या फिर कांग्रेस इतिहास दोहराते हुए अपना परचम कायम रख पाई है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। दोपहर 12 बजे तक यह पता चल जाएगा कि कौन नया महापौर है।
विज्ञापन
सबसे पहले मेयर के लिए होगा मतदान
सुबह 11 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले मेयर के लिए मतदान होगा। मेयर का परिणाम जब घोषित होगा तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मेयर के नेतृत्व में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए मतदान होगा। मतदान के लिए डीसी अजीत बाला जी जोशी और कमिश्नर बी पुरुषार्था भी उपस्थित होंगे
विज्ञापन
कांग्रेस की मांग खारिज
कांग्रेस ने बुधवार को सलाहकार विजय देव को एक ज्ञापन सौंप कर मांग की थी कि इस बार मतदान बैलेट पेपर से नहीं बल्कि ईवीएम से करवाया जाए लेकिन प्रशासन ने यह मांग खारिज कर दी है। कांग्रेस को संभावना है कि मतदान केंद्र के पास छुपे हुए कैमरे भी लगाए जा सकते हैं।
पूरा दिन चलता रहा वोट मांगने का सिलसिला
पूरा दिन कांग्रेस और भाजपा के खेमे में खलबली मची रही। कांग्रेस और भाजपा ने देर रात तक मनोनीत पार्षदों को फोन करके वोट देने की अपील की। इसके साथ ही कांग्रेस और भाजपा बसपा पार्षद जन्नत जहां के घर पर भी गए।
सूद और बस्सी के बीच मुकाबला
मेयर पद के लिए भाजपा के अरुण सूद और कांग्रेस के मुकेश बस्सी के बीच मुकाबला है । जबकि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के देवेश मोदगिल और कांग्रेस के दर्शन गर्ग के बीच मुकाबला है। डिप्टी मेयर पद पर अकाली के हरदीप सिंह और कांग्रेस की गुरबख्श रावत के बीच मुकाबला है।
सूद इससे पहले चावला के खिलाफ खड़े हो चुके हैं
पहले भी भाजपा अरुण सूद को 2013 में मेयर पद का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस के सुभाष चावला के खिलाफ खड़ा चुकी है। उस समय सूद चुनाव हार गए थे क्योंकि भाजपा पार्षदों की संख्या कांग्रेस के मुकाबले कम थी और मनोनीत का झुकाव भी कांग्रेस की तरफ था लेकिन अब स्थिति विपरीत है।
जबकि देवेश मोदगिल 2014 में डिप्टी मेयर का चुनाव जीत चुके हैं, जबकि 2015 में भी उन्हें फिर से डिप्टी मेयर का उम्मीदवार बनाया गया, लेकिन वह चुनाव हार गए। जबकि कांग्रेस के मुकेश बस्सी पहली बार मेयर का चुनाव लड़ रहे हैं। दर्शन गर्ग इससे पहले साल 2011 में सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके है जबकि कांग्रेस की गुरबख्श रावत पिछले साल डिप्टी मेयर का चुनाव जीत चुकी है।
कितने वोट किसके पास
भाजपा-------13
अकाली-------2
कांग्रेस-------8
बसपा-------2
मनोनीत-------9
निर्दलीय-------1
सांसद 1
जीत के लिए चाहिए 19 मत
अरुण सूद, भाजपा उम्मीदवार ने बताया कि पेड पार्किंग सही तरीके से चले और इसका बोझ भी शहरवासियों पर न पड़े इसके लिए जो सदन ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ पेड पार्किंग निजी कंपनियों को चलाने के लिए देने का निर्णय लिया है उसे लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही साइकिलिंग को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट किया जाए ताकि लोग साइकिल चलाना भी एक स्टेटस मानें। नगर निगम को भष्ट्राचार मुक्त बनाया जाएगा।
मुकेश बस्सी, कांग्रेस उम्मीदवार के मुताबिक नगर निगम को ज्यादा से ज्यादा अधिकार मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा। जो विभाग इस समय प्रशासन के पास है लेकिन 74 वें संशोधन के अनुसार वह नगर निगम के पास होने चाहिए इसको नगर निगम में लाया जाएगा। इसके साथ मनोनीत पार्षदों को भी फंड मिले । जीतने के बाद इसका प्रयास किया जाएगा। लोगों की राय से नए प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे।
क्या कहना है पार्टी नेताओं का
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि भाजपा को हार का डर सता रहा है इसलिए वह बौखला कर अपने केंद्रीय मंत्रियों और पंजाब के मंत्रियों को पूरे शहर में घुमा रही है। छाबड़ा का कहना है कि भाजपा ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ भी अपने पार्षदों की बैठक कर ली अब उन्हें चाहिए था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी एक बैठक कर लेते। छाबड़ा का कहना है कि कितनी हैरानी की बात है कि भाजपा को अपने ही पार्षदों पर विश्वास नहीं है। उनका दावा है कि हर बार की तरह कांग्रेस ही मेयर चुनाव जीत रही है।
मेयर समेत तीनों पद जीतेंगे: टंडन
भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि इस बार पार्टी मेयर सहित तीनों पदों पर जीत दर्ज कर रही है। उनका कहना है कि नगर निगम से कांग्रेस का समय शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। उनका कहना है कि भाजपा मेयर के कार्यकाल में नगर निगम इतना विकास होगा जितना कांग्रेस पिछले सालों में भी नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और पार्षद एकजुट हैं। सभी 9 मनोनीत पार्षदों की वोट उनके उम्मीदवारों को मिलेगा।