फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   When stopped from commenting on brother, half a dozen youths broke their heads

भाई पर कमेंट्स करने से रोका तो आधा दर्जन युवकों ने सिर फोड़ा

Wed, 11 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
When stopped from commenting on brother, half a dozen youths broke their heads
मनीमाजरा। भाई की आंख पर कमेंट करने से रोका तो आधा दर्जन युवकों ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया है। घायल की पहचान मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी विशाल के रूप में हुई। विशाल की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने अज्ञात आधा दर्जन हमलावरों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौलीजागरां कांप्लेक्स निवासी विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अप्रैल को उसका भाई घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस दौरान आधा दर्जन युवक आए ओर उसके भाई की आंख पर कमेंट्स करने लगे क्योंकि उसके भाई की एक आंख खराब है। इसके चलते युवक अक्सर उसको काना कह कर चिढ़ाते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक ने डंडा से उसके सिर पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद वे सभी मौके से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। मौलीजागरां थाना पुलिस हमलावरों की तलाश करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed