फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   when MP kirron kher meet with UT administrator Patil

मास्टर प्लान पर जब पाटिल से मिलीं किरण!

Tue, 01 Jul 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Jul 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
when MP kirron kher meet with UT administrator Patil

यूटी गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर चर्चा के लिए सोमवार को प्रशासक की सलाहकार समिति की बैठक में प्रशासक शिवराज पाटिल और सांसद किरण खेर जब आमने सामने हुए तो दोनों ने मुस्कुराते हुए एक दूसरे का अभिवादन किया।

विज्ञापन


पिछले गिले-शिकवे को भूल कर दोनों ने अपने संबोधन में एक दूसरे की प्रशंसा की। बैठक और लंच के दौरान साथ-साथ रहे और काफी बातें भी हुईं। लंच के दौरान पाटिल के एक तरफ किरण खेर बैठी थीं और दूसरी तरफ सत्यपाल जैन।
विज्ञापन


सलाहकार समिति की पिछली बैठक में बहिष्कार करने वाले पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी पाटिल से पहले की तरह गर्मजोशी से मिले।

पाटिल ने पहले सांसद किरण खेर का स्वागत किया

when MP kirron kher meet with UT administrator Patil

सलाहकार समिति की पिछली बैठक सांसद से पूछकर तय न करने पर पाटिल और खेर के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद को देखते हुए सोमवार की बैठक खेर से पूछ कर तय की गई थी।

बैठक में पाटिल ने पहले सांसद किरण खेर का स्वागत किया। इसके बाद किरण खेर ने पाटिल का उनसे पूछकर इस बैठक को रखने के लिए उनका धन्यवाद किया।

प्रशासक शिवराज पाटिल ने कहा कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने बैठक में जो मुद्दे रखे हैं, वह इस शहर के विकास के लिए जरूरी हैं। सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को प्रशासन गंभीरता से लेगा। इनमें से कुछ पर तो प्रशासन पहले से काम भी कर रहा है।

पाटिल से जैन का शिकवा

when MP kirron kher meet with UT administrator Patil

बैठक में पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने पाटिल से पत्रों का जवाब न मिलने की शिकायत की। जैन ने कहा कि उन्होंने शहर की समस्याओं को लेकर पिछले एक माह में कई पत्र लिखे। लेकिन, किसी भी पत्र का जवाब अभी तक नहीं मिला।

इस पर पाटिल ने कहा कि उन्हें जैन द्वारा लिखे गए किसी भी पत्र की जानकारी नहीं है। जैन ने अगर उन्हें पत्र लिखे तो वह उनके सामने नहीं रखे गए। इस पर जैन ने पाटिल को वह सभी पत्र दिखाए जो कि उन्होंने उन्हें लिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed