फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   when girls says in court, we are married now

कोर्ट में जब युवती बोली, 'हमने तो शादी की है'

Thu, 19 Dec 2013 12:41 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 19 Dec 2013 12:41 AM IST
विज्ञापन
when girls says in court, we are married now

चंडीमंदिर थाना क्षेत्र से एक युवक-युवती लापता हो गए। युवती की मां ने युवक पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया और पुलिस ने युवक-युवती को रिकवर कर युवक के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


अब कोर्ट में ट्रायल के दौरान युवती ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी और दोनों ने शादी भी कर ली है। वह कभी कोई केस दर्ज नहीं कराना चाहती थी।

लिहाजा, कोर्ट ने आरोपी युवक को बरी कर दिया। ऐसा ही मामला पिंजौर थाना क्षेत्र का था और उसमें भी कोर्ट ने आरोपी युवक को बरी कर दिया।


नाडा गांव निवासी सूरजपाल के खिलाफ इसी साल मई में मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया था कि सूरज उसकी बेटी को भगा ले गया।

चंडीमंदिर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक-युवती को रिकवर कर लिया और  बाद में सूरजपाल पर रेप का मामला भी दर्ज हो गया।

अब ट्रायल के दौरान युवती ने कोर्ट में कहा कि वह सूरजपाल से प्यार करती है। उन्होंने शादी की है और मर्जी से सूरजपाल के साथ गई थी।

लिहाजा कोर्ट ने सूरजपाल को बरी कर दिया। ऐसा ही केस अंबाला निवासी मंगल के खिलाफ पिंजौर थाने में दर्ज हुआ था। मंगल पर भी ऐसे ही आरोप थे।

बुधवार को वह भी कोर्ट से बरी हो गया, क्योंकि पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उन्होंने शादी की है। मंगल पर पिंजौर निवासी एक महिला ने उसकी बेटी को भगाने और रेप करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed