{"_id":"cccd8f9d80bb0061217dcaa82e364b52","slug":"when-civil-judge-ordered-to-arrest-of-the-female-lawyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सिविल जज ने दिए महिला वकील की गिरफ्तारी के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सिविल जज ने दिए महिला वकील की गिरफ्तारी के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Jan 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में सोमवार को सिविल जज के साथ लोकल कमिश्नर महिला वकील की किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल जज ने वकील को गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के आदेश मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस के महिला कांस्टेबल वकील को पकड़ने लगी तो वकील भागते हुए सीधा सीजेएम की अदालत में पहुंच गई।
महिला वकील ने सारी घटना की जानकारी अदालत को दी और सीजेएम की अदालत ने वकील की गिरफ्तारी पर रोक लगाई। हंगामा बढ़ते देख जिला बार एसोसिएशन के सदस्य पहली मंजिल पर महिला वकील के समर्थन में जुट गए।
विज्ञापन
इसके बाद सिविल जज द्वारा वकील के साथ ऐसा सलूक करने पर एतराज करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल से मिलने पहुंच गए।
न्यायाधीश ने वकीलों के प्रतिनिधि मंडल की समस्या को समझते हुए घटना पर चिंता जताई। इसके बाद उन्होंने इस महिला वकील को कहा कि यदि वह चाहे तो उनकी कोर्ट में लोकल कमिश्नर के रूप में काम कर सकती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वकील शांत हुए। जानकारी के मुताबिक इस वकील की मजिस्ट्रेट से तब ठन गई जब उन्होंने स्टेटमेंट रिकार्ड करवाने के लिए किसी और लोकल कमिश्नर को बुला लिया।
इस महिला वकील ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कोर्ट में तैनात सिविल जज से इस बात पर उसकी कई बार बहस हो चुकी है।