फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheel chair facility will be available for the disabled at every bus stand.

Chandigarh News: दिव्यांगों के लिए हर बस अड्डों पर मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा

Wed, 04 Dec 2024 10:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:59 AM IST
विज्ञापन
Wheel chair facility will be available for the disabled at every bus stand.
हरियाणा परिवहन मंत्री ने दिए अहम निर्देश, सभी बसों की होगी चेकिंग, कंडम को हटाया जाएगा
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सभी बस अड्डों पर दिव्यांगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी अड्डों पर व्हील चेयर की व्यवस्था होगी। साथ ही सभी बसों के निरीक्षण के आदेश भी जारी किए गए हैं। निरीक्षण में कंडम मिलने वाली बसों को सेवा से हटाया जाएगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका भी उपस्थित रहे। विज ने पिछले दिनों कैथल बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें सफाई और रखरखाव में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं थी। निरीक्षण के बाद परिवहन मंत्री विज ने स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार और ड्राइवर मोनू को निलंबित करने का निर्देश दिए थे। ऐसे में विभाग ने मंगलवार से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने को होगी गांवों की मैपिंग
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किसानों को प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी गांवों की सोलर मैपिंग कराने के निर्देश दिए। इसके लिए मंत्री ने एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने को कहा है। इस संबंध में विज ने बिजली अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विज ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरचार्ज माफी और बकाया राशि को किश्तों में लेने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मंत्री ने उन क्षेत्रों में ट्रांसफाॅर्मर और कंडक्टर को तुरंत अपग्रेड करने का आदेश दिया, जहां इसकी आवश्यकता है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक अशोक मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed