फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wheat Purchase in Punjab, April 11, closure warnings

पंजाब में आढ़तियों ने दी 11 अप्रैल से खरीद बंद करने की चेतावनी

Tue, 05 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Wheat Purchase in Punjab, April 11, closure warnings
गेहूं खरीद
पंजाब में गेहूं की खरीद अभी शुरू ही हुई है कि आढ़ती आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं। पंजाब में आढ़ती ईपीएफ के नाम पर खरीद एजेंसियों की ओर से करीब चालीस करोड़ रुपये की अदायगी न करने से नाराज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने 11 अप्रैल से खरीद बंद करने की चेतावनी दी है। इसके बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल की पहल पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुरेश कुमार ने बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


खरीद एजेंसियों को एक शिकायत मिली कि आढ़तियों ने अपने मजदूरों का ईपीएफ नहीं काटा है। इसके बाद एजेंसियों ने आढ़तियों के करीब चालीस करोड़ रुपये रोक लिए।

पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान और पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर चीमा ने कहा कि एजेंसियों को पत्र लिखकर सारी बात स्पष्ट कर दी गई थी।

उन्हें बताया गया था कि ईपीएफ एक्ट बीस या उससे मजदूरों वाले संस्थानों पर लागू होता है। पर आढ़तियों के पास तो अधिकतम दस मजदूर ही काम करते हैं। हालांकि इसके बाद भी एजेंसियों ने पैसे जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में 11 से खरीद बंद करने का ऐलान किया है। चीमा ने उम्मीद जताई कि अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से बुलाई गई बैठक में विवाद का हल निकल आएगा।

सीसीएल नहीं हुई मंजूर, गेहूं पर पड़ी मौसम की मार
पंजाब की मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो गई है। सोमवार शाम तक करीब 1300 क्विंटल गेहूं पहुंची थी। इसमें से आधी में नमी की मात्रा निर्धारित मानकों से ज्यादा थी। आने वाले दिनों में आमद बढ़ने की उम्मीद है। पर सोमवार को हुई बारिश से गेहूं को नुकसान पहुंचा है। खेतीबाड़ी विभाग के मुताबिक मोहाली में दो एमएम और राजपुरा में 16.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। राजपुरा में कुछ जगह ओले भी पड़े हैं। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह है कि बाकी जिलों में बारिश नहीं हुई। वहीं, केंद्र सरकार ने अब तक गेहूं की कैश क्रेडिट लिमिट मंजूर नहीं की है। मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर चीमा ने कहा कि एजेंसियों ने खरीद शुरू कर दी है। इस हफ्ते में सीसीएल मंजूर होने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed