फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weekly Cultural Events Diary, Must Read

पढ़िये, सप्ताह भर में होने वाले कार्यक्रमों की डायरी

Mon, 30 Jun 2014 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jun 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
Weekly Cultural Events Diary, Must Read

आज और कल को पंजाबी लोक गायन, नृत्य और फूड फेस्टिवल

विज्ञापन

नार्थ जोन कल्चरल सोसाइटी, पटियाला द्वारा पंजाबी लोक नृत्य और गीतों के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का उत्सव। 28 और 29 जून शनिवार और रविवार को कलाग्राम मनीमाजरा में शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक।

साहित्यकारों से मुलाकात यूटी गेस्ट हाउस में
आज यूटी गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा काव्य गोष्ठी का आयोजन। शाम 5.30 बजे से 7.00 बजे तक होने वाली इस काव्य गोष्ठी में कवियत्री योजना रावत, तरूना, परमजीत परम, अश्वनी शानदलिया और डॉक्टर चावला अपने काव्य संग्रह से कविता का पाठ करेंगे। एंट्री फ्री होगी।
विज्ञापन


पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में नाटक का मंचन
पंजाब कला भवन सेक्टर 16 में 29 जून रविवार शाम नाटक बाबा बंदा सिंह बहादुर का मंचन। पंजाब कला मंच द्वारा आयोजित इस नाटक का निर्देशन राजीव मेहता ने किया है। नाटक का समय शाम 6.30 बजे से । एंट्री फ्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मिलिये आलिया भट्ट और वरूण शर्मा से
28 जून को पीवीआर एलांते मॉल में मिलिये आलिया भट्ट और वरूण शर्मा से। हाल ही में दोनों ने चंडीगढ़ में फिल्म हमटी शर्मा की दुलहनिया की शूटिंग पूरी हुई और जल्द ही यह फिल्म भी सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की प्रमोशन के लिए दोनों पहुंचेंगे शहर में शाम 5.30 बजे।

29 जून को होंगे ये सब कार्यक्रम
नाडा साहिब गुरुद्वारा पंचकूला के साथ मोरनी रोड पर शिव धाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं सत्संग पर सुबह गुरु दर्शन सुबह 7:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक होगा। यह आयोजन विश्व जागृति मिशन पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली की ओर से हो रहा है। इसके उपरांत आर्शीवचन एवं गुरु पूजन और इसके बाद भंडारा का आयोजन होगा।

29 जून

सेक्टर-31 के श्री जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर होगा। यह रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होता हुआ मंदिर में संपन्न होगा। बड़ी संख्या में भक्त भाग लेंगे। मंदिर को जगमग रोशनी से सजा दिया गया है। रथयात्रा दोपहर एक बजे निकलेगी।

29 जून

डडडूमाजरा कालोनी के कम्युनिटी सेंटर में किराएदार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किरण खेर के एमपी बनने की खुशी में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में कई अकाली नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर बाद दो बजे तक चलेगा।

30 जून को सुरिंद्र सागर की गायकी
कल पंजाब कला भवन में शाम 5.30 बजे से सुरिंद्र सागर की गायकी का कार्यक्रम। आईसीसीआर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुरिंद्र सागर अपने गानों की प्रस्तुती देंगे।

30 जून से छह जुलाई तक भजन संध्या
सेक्टर-31 के जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हर शाम आठ बजे से आयोजित होगा। यह भजन संध्या छह जुलाई तक चलेगी।

1 जुलाई बैक डे पर कविता सेठ के नगमे

1 जुलाई को टैगोर थिएटर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बैंक डे सेलीब्रेशन। गायिका कविता सेठ द्वारा संगीतमय कार्यक्रम। शाम 5.30 बजे से टैगोर थिएटर सेक्टर 18 में। एंट्री पास द्वारा ही। कविता सेठ प्रख्यात सूफी गायिका है। इन्होंने फिल्म वेक अप सिड, कॉकटेल के प्रसिद्ध गानों में अपने आवाज दी है।


2 जुलाई से लिजिए नाटकों का मजा
पंजाब कला भवन के ऑडिटोरियम में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक अदाकार मंच मोहाली द्वारा नाटकों का मंचन। 2 जुलाई को देखिए नाटक अमर कथा। 3 जुलाई को फोजन, तैनु की मैनु की। 4 जुलाई को अंधे है हम। 5 जुलाई इक होर गदर और 6 जुलाई को नाटक युद्ध अते बुद्ध का मंचन। सभी नाटकों का निर्देशन डॉ साहिब सिंह द्वारा। नाटक का समय शाम 7 बजे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed