फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wednesday Night The Most Chilling Night of Winter Season, weather forecast

सर्दीः चंडीगढ़ में रात के तापमान में गिरावट जारी, बुधवार की रात सीजन की सबसे ठंडी

Fri, 22 Nov 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Nov 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Night The Most Chilling Night of Winter Season, weather forecast
रात में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में रात के तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में रात का पारा गिर गया है। बुधवार रात का तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकार्ड की गई है। रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट जारी है।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अभी बादल छाए रहेंगे। 24 नवंबर को मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं। बुधवार शाम से पूरे ट्राइसिटी में बादल छाने लगे थे। वीरवार को भी बादल थे। इसकी वजह से दिन में ठंड भी बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम 15 से 10 डिग्री के रिकार्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 26 व 27 नवंबर के आसपास बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी रहेगा। बारिश के बाद ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं। इसके साथ ही प्रदूषण भी पूरी तरह से छंट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण कल तक बढ़ेगा, फिर नीचे आएगा
बादलों के आने से एक बार फिर से चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण के बढ़ने के आसार हैं। सेक्टर 25 में रात नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 रिकार्ड किया गया। पीजीआई स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के एडिशनल प्रोफेसर रविंद्रा खैवाल ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। उसके बाद गिरावट आने के आसार हैं। हवा की गति में बदलाव आने से प्रदूषण में राहत मिल सकती है। फिलहाल दो दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed