{"_id":"6748c995b002ec2dae0f9d07","slug":"weddings-will-be-held-in-yadavindra-garden-a-symbol-of-the-grandeur-of-the-mughal-era-rent-will-be-rs-10-lakh-chandigarh-news-c-16-1-pkl1089-572905-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुगल काल की भव्यता के प्रतीक यादविंद्र गार्डन में होगी शादियां, किराया 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुगल काल की भव्यता के प्रतीक यादविंद्र गार्डन में होगी शादियां, किराया 10 लाख
विज्ञापन
अब 10 लाख रुपये देकर यादविंद्र गार्डन में बजवा सकेंगे अपनी शहनाई
चंडीगढ़। हरियाणा में मुगल काल की भव्यता के प्रतीक पिंजौर के यादविंद्र गार्डन में शादी-विवाह समारोह के लिए बुकिंग भी करवा सकेंगे। पूरे गार्डन क्षेत्र की बुकिंग का किराया 10 लाख रुपये होगा। हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड ने राजस्व बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य इस ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व व संसाधनों का सतत उपयोग करना हैं।
हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रवक्ता के मुताबिक यादविन्द्र गार्डन शिवालिक की तलहटी में स्थित है, जो इतिहास व प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम दर्शाता है। चार माह के पायलट प्रोजेक्ट के तहत गार्डन विवाह समारोह के लिए खुलेगा। इसके आकर्षक लॉन, विरासत संरचनाएं, फव्वारे और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
विवाह समारोह के लिए पूरे गार्डन का किराया 10 लाख रुपये प्रति समारोह होगा। जबकि जल महल, मंच और सभा स्थल के लिए 6 लाख रुपये किराया प्रति समारोह है। साथ ही रंग महल से जल महल व मंच क्षेत्र के लिए 8 लाख रुपये प्रति समारोह किराया होगा। यादविंद्र गार्डन में 20 सुंदरता से डिजाइन किए गए कमरे और सूईट्स हैं, जिनमें प्रसिद्ध रंग महल और शीश महल शामिल हैं। इनका किराया 2,339 से लेकर 6,000 रुपये प्रति रात तक हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि गार्डन की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। अस्थायी सजावट से गार्डन की विरासत प्रभावित नहीं होना और एचटीसी प्रबंधन से पूर्व स्वीकृत होनी चाहिए। पर्यावरण मानकों का पालन, कचरे का प्रबंधन और पटाखों का सीमित उपयोग करना होगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था होगी। आयोजकों को कैटरिंग के लिए रसोई क्षेत्र व अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रबंधन से स्वीकृत लेनी होगी।