{"_id":"56fbf7374f1c1be27bf0013a","slug":"weather-will-change-temperature-will-rise-day-and-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में आएंगे बदलाव, दिन और रात के तापमान बढ़ेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आएंगे बदलाव, दिन और रात के तापमान बढ़ेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन और रात दोनों के तापमानों में तेजी से वृद्घि हो रही है।
विज्ञापन
शहर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले 72 घंटे में दो डिग्री तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
वहीं दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तामान 19 डिग्री हो जाएगा। वहीं दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल का कहना है कि 3 अप्रैल तक तापमान तेजी से बढे़गा। वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़ में इस साल सबसे अधिक है।
इसलिए मौसम में बदलाव भी आएगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी तेजी से होगी। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे और 72 घंटे में बारिश के आसार भी बने हुए हैं। वहीं पंजाब एवं हरियाणा में भी तापमान में बढ़ोतरी होगी।