फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Update news of Chandigarh and Punjab

Weather Update: चंडीगढ़ में सताने लगी गरमी, पंजाब में 17 अप्रैल को नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी बूंदाबांदी

Tue, 11 Apr 2023 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Apr 2023 11:00 AM IST
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल पांच दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार जाने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Update news of Chandigarh and Punjab
चंडीगढ़ में बढ़ने लगी गरमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अप्रैल की शुरुआत में हुई बरसात ने गर्मी से राहत दी, लेकिन अब एक बार फिर चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। तापमान बढ़ने लगा है। दिन के साथ अब रात के समय में भी गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है। अब बारिश की गतिविधियों की संभावना भी नहीं है। वहीं पंजाब के लोगों को गर्मी से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अप्रैल के आसपास एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाएंगे और तेज हवाएं चलने से पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। 15 अप्रैल तक शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। सूरज की तपिश को देखते हुए लोगों ने एसी ठीक करवाने शुरू कर दिए हैं। दुकानों पर भी एसी और कूलर की बिक्री बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: मूसेवाला के Youtube पर 20M सब्सक्राइबर्स, भारत के पहले संगीत कलाकार जिसे मिली ये उपलब्धि
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है। इस दिन भी मौसम साफ रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल पांच दिन पंजाब का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। सोमवार को भी पंजाब में दिन का तापमान काफी रहा। फरीदकोट का सबसे ज्यादा 37.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को रविवार के मुकाबले पारे में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रही। फरीदकोट के अलावा बठिंडा का अधिकतम तापमान 36.4, मुक्तसर का 35.7, होशियारपुर का 35.6, फतेहगढ़ साहिब का 35.4, फिरोजपुर का 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी फिर से बढ़ोतरी रिपोर्ट की गई, जो रविवार के मुकाबले 0.7 डिग्री रही। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed