फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather Forecast Today Update: Monsoon Weak in Chandigarh

Weather Today: अगले हफ्ते मानसून की विदाई, बढ़ते तापमान ने परेशानी बढ़ाई, हल्की बारिश की उम्मीद

Wed, 16 Sep 2020 10:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Sep 2020 10:04 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत से मानसून की विदाई हो जाएगी
  • मानसून में इस बार कई राज्यों में काफी अच्छी बारिश हुई
  • पंजाब व हरियाणा में मानसूनी बारिश में 11 फीसदी कमी

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update: Monsoon Weak in Chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

मानसून की विदाई अगले हफ्ते हो जाएगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही। बंगाल की खाड़ी में हवा का निम्न दबाव बनने से एक मौसमी सिस्टम सक्रिय हुआ था, लेकिन उत्तर भारत के राज्यों को छोड़कर देश के बाकी राज्यों में ही इसका असर देखने को मिला है।
विज्ञापन


कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई और अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद भी जताई जा रही है। हालांकि 18 व 19 सितंबर को यहां बारिश की हल्की संभावना बन रही है। उसके बाद चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत से मानसून की विदाई हो जाएगी। चंडीगढ़ में पिछले डेढ़ हफ्ते से पारा चढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


दिन व रात का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ में इस महीने आखिरी बारिश छह सितंबर को 1.8 एमएम दर्ज की गई थी। उसके बाद से सूखा पड़ा है। बीच में शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी, इससे उमस बढ़ गई है।

सितंबर में अभी तक कमजोर रहा मानसून

सितंबर में अभी तक कुल 5.4 एमएम बारिश हुई है और आगे भी कमजोर रहने की संभावना है। ऐसा नहीं है कि सितंबर के महीने में बारिश नहीं होती है। पिछले मानसून में सितंबर के महीने में कुल 270 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि साल 2017 में 154 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। यदि आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई थी, इस बार सितंबर का प्रदर्शन एक दशक में सबसे कमजोर रहेगा।

चंडीगढ़ में मानसून का प्रदर्शन ठीकठाक रहा है लेकिन सितंबर में बारिश नहीं होने से लोग निराश है। गर्मी व उमस बढ़ी हुई है। मानसून सीजन में चंडीगढ़ में अब तक 789 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि अब तक 796 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। इस लिहाज से करीब सात एमएम की कमी है। पंजाब व हरियाणा में मानसूनी बारिश में करीब 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

18 व 19 को तापमान में आएगी थोड़ी कमी
मौसम विभाग के मुताबिक 18 व 19 सितंबर को मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है। इससे दिन व रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। लेकिन उसके बाद फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 25 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed