{"_id":"5dece4f18ebc3e1ba24de1e5","slug":"weather-update-chances-of-rain-in-next-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में करवट लेगा मौसम,12 व 13 दिसंबर को बूंदाबांदी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में करवट लेगा मौसम,12 व 13 दिसंबर को बूंदाबांदी संभव
Sun, 08 Dec 2019 05:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
11 दिसंबर की रात से मौसम फिर से करवट लेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक खुश्क रहेगा। हालांकि सुबह के समय धुंध रहेगी और बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। मगर 11 दिसंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। इसके असर से 12 व 13 दिसंबर को हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं बूंदाबांदी व कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को शहर के दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बावजूद यह सामान्य से कम रहा। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन