फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather report: now still waiting for rain of monsoon till 29

मानसून के लिए करना होगा इंतजार, चंडीगढ़ में 29 या 30 को

Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
weather report: now still waiting for rain of monsoon till 29
चंडीगढ़ में बारिश - फोटो : amar ujala file photo

मॉनसून के आगे बढ़ने की खबर है। अरब सागर में बन रहे मौसमी तंत्र ने मॉनसून को आगे बढ़ने में मदद की है। रविवार को मॉनसून ने दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों को दायरे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में मॉनसून दिल्ली की सीमा को छू सकता है।

विज्ञापन


उसके बाद हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आने की संभावना बनेगी। हालांकि मौसम विभाग ने पहले बताया था कि चंडीगढ़ में मानसून 27 जून को आ सकता है, लेकिन अब संभावना है कि मानसून 29 या 30 जून को आ सकता है। आमतौर पर चंडीगढ़ में मानसून जून के आखिरी दिनों में ही आता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 29 और 30 जून को शहर में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
विज्ञापन


उमस ने छुड़ाए पसीने
रविवार को उमस ने शहरवासियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। सुबह बारिश होने से उमस अधिक रही। रविवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 81 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम मात्रा 45 प्रतिशत दर्ज की गई है। इससे लोग पसीने से तरबतर रहे। सुखना लेक में लोग आए, लेकिन उमस से जूझते दिखाई पड़े। रविवार को भी अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी। रविवार को सुबह करीब चार से पांच बारिश बजे हुई। विभाग के मुताबिक 0.3 एमएम बारिश नोट की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इन इलाकों में करीब 19.8 एमएम बारिश नोट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा तापमान
धीरे-धीरे बारिश होने से तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन से दिन का तापमान नॉर्मल के बराबर दर्ज किया जा रहा है। दिन का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा, जो सामान्य के बराबर था। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed