फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather, Heavy Rainfall and Hailstorm Forecast in Haryana

हरियाणा में बदलेगा मौसम, 11 और 12 मार्च को फिर पड़ेंगे ओले, अंधड़ के साथ बारिश के आसार

Mon, 09 Mar 2020 04:02 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 09 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
Weather, Heavy Rainfall and Hailstorm Forecast in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के कई जिलों में शनिवार तक हुई चार दिनों की बारिश के बाद होली के दिन से मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में 10 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। यही नहीं, 11 और 12 मार्च को भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नमी बढ़ने से सुबह के समय धुंध भी वाहन चालकों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन


हिसार, सिरसा, रोहतक समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार सुबह की शुरुआत धुंध से हुई। इसके चलते कई जगहों पर हादसे भी हुए। हालांकि करीब दस बजे मौसम साफ हो गया। कुछ ही देर में धूप तेज हो गई। दोपहर को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई, इसके बावजूद यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा।
विज्ञापन


हरियाणा कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 10 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और उत्तर-उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मगर 11 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव आएगा, जिससे 11 मार्च की रात व 12 मार्च को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश की आशंका है। अंधड़ और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में भी 11-12 को ओलावृष्टि के आसार
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भी 11 व 12 मार्च को बारिश व ओले पड़ने का अनुमान है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। आठ मार्च को बीते आठ सालों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed