फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat Wave in Chandigarh

झुलसा चंडीगढ़: लगातार दूसरे दिन लू ने किया बेहाल.. पारा 40 पार, दो जुलाई को राहत के आसार

Thu, 01 Jul 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 01 Jul 2021 02:12 AM IST
सार

हर साल अप्रैल-मई में लू चलने की संभावना बनती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इन महीनों में कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए, जिससे तापमान बढ़ नहीं पाया। यह स्थिति लगातार दूसरे साल बनी है। 

विज्ञापन
Heat Wave in Chandigarh
चंडीगढ़ में लू चलने से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के लोगों को लगातार दूसरे दिन भी लू का सामना करना पड़ा। दिनभर गर्म हवाएं चलीं, जिससे लोग परेशान रहे। बुधवार को दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, लेकिन लोगों को तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस महसूस हुआ। दरअसल, हवा में जब नमी ज्यादा होती है तो लोगों को तापमान ज्यादा महसूस होता है। बुधवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 67 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को भी लू चल सकती है। एक जुलाई की रात से मौसम में बदलाव आ सकता है। दो जुलाई से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगेगी। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। कोई भी मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा था, लेकिन अब एक उम्मीद बन रही है।
विज्ञापन



बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का आना शुरू हो रहा है, जो पश्चिमी हवाओं को हटाने का काम करेंगी। इससे हवा में नमी बढ़ेगी और बारिश की संभावना बनेगी। अगले 36 घंटे बाद मौसम में बदलाव आएगा और दो और तीन जुलाई को बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन का तापमान नीचे आएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दो से चार जुलाई तक अच्छा मौसम रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल-मई में नहीं चली थी लू

आमतौर पर लू चलने की संभावना अप्रैल-मई में बनती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। बीते इन महीनों में कई सारे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आए, जिससे तापमान बढ़ नहीं पाया। यह स्थिति लगातार दूसरे साल बनी। इस जून में दूसरी बार लू दर्ज की गई है। इससे पहले 7-8 जून को भी यही स्थिति बनी थी। उस दौरान भी शहरवासियों को लू से जूझना पड़ा था।

सात जुलाई के बाद सक्रिय होगा मानसून
शहरवासियों को दो जुलाई से गर्मी और लू से राहत मिल जाएगी, लेकिन मानसूनी बारिश के लिए सात जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद मौसमी सिस्टम बनना शुरू होंगे, जो मानसून को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून समय से 13 दिन पहले आ गया था। उसके दो दिन बाद से मानसून कमजोर हो गया है। 

दो जुलाई से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। -शिवेंद्र सिंह, मौसम वैज्ञानिक, चंडीगढ़ मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed