फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather changed, minimum temperature increased by 1.78 degrees

Chandigarh News: मौसम का बदला मिजाज, न्यूनतम तापमान 1.78 डिग्री बढ़ा

Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Weather changed, minimum temperature increased by 1.78 degrees
चंडीगढ़। जलवायु परिवर्तन का सीधा प्रभाव जन-जीवन पर दिखना शुरू हो गया है। पिछले सात दशक में चंडीगढ़ का औसत न्यूनतम तापमान 1.78 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 0.63 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। ये शहर के लिए खतरे की घंटी है। इसका असर भी सामने आने लगा है। सर्दी के दिनों में देखा जा रहा है कि शहर के कुछ इलाकों में धूप निकली हुई है तो कहीं धुंध है।
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन आज एक बड़ा संकट है। इसी मुद्दे पर अमर उजाला व यूनिसेफ ने ऑनलाइन कार्यशाला संवाद का आयोजन किया। बताया गया कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव महिलाओं-बच्चों और समाज के कई अन्य वर्गों के स्वास्थ्य, विकास और जीवनशैली पर साफ दिख रहा है। चंडीगढ़ में भी स्थितियां बदल रही हैं। वर्ष 1951 में चंडीगढ़ की जनसंख्या सिर्फ 24,261 थी। पिछले छह दशकों (1951 से 2011) में चंडीगढ़ की जनसंख्या 44 गुना बढ़कर 10 लाख से ज्यादा हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुमान के अनुसार वर्तमान वर्ष में जनसंख्या करीब 12 लाख पहुंच गई है। तेजी से शहरीकरण और बढ़ते यातायात के कारण अर्बन हीट आइलैंड इफेक्ट (यूएचआईई) से शहर के तापमान में वृद्धि हो रही है। बढ़ती जनसंख्या भी तापमान में वृद्धि का कारण है। तापमान में थोड़ी सी भी वृद्धि लोगों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशकों से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में हुई वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पहले पहाड़ों पर देखा जाता था कि कुछ जगह पर बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है लेकिन पिछले कुछ सालों में मैदानी इलाकों में भी ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। चंडीगढ़ में सेक्टरों के अनुसार भी ऐसा देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर इलाके का तापमान अलग-अलग होता है। जलवायु परिवर्तन के अलावा अन्य कई कारणों की वजह से ऐसा हो रहा है। जनसंख्या और वाहनों की संख्या में वृद्धि के अलावा दशकों से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed