फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, weather forecase, rain, temprature, chandigarh

चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से नीचे, और मिल सकती है राहत

Sat, 11 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 11 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, weather forecase, rain, temprature, chandigarh
बारिश के बाद खुशगवार मौसम - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से चंडीगढ़ में गर्मी में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था, लेकिन एक दिन बाद शनिवार को दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे आ गया है।
विज्ञापन


 मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को बादल छाएंगे और शाम तक कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने अपने मीडिया बुलेटिन में बताया है कि अगले 36 घंटे में हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 12 घंटे में दोनों ही प्रदेशों के कुछ इलाकों में आंधी भी आ सकती है। कुल मिलाकर अगले 36 घंटे के भीतर में मौसम में कई परिवर्तन देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed