फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   weather, chandigarh weather, rain at chandigarh, weather forecast, chandigarh

चंडीगढ़ में सावन की बौछारों ने दी उमस से राहत, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 21 Jul 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
weather, chandigarh weather, rain at chandigarh, weather forecast, chandigarh
तापमान में आई गिरावट - फोटो : अमर उजाला
सावन की पहली बौछार ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से छुटकारा दिलाया। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उसके बाद चली हवाओं से तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई है। वीरवार शाम छह बजे अचानक से बादल छा गए। उसके बाद एयरपोर्ट साइड की ओर बारिश शुरू हो गई। बादल चंडीगढ़ की ओर बढ़े और सिटी में भी सावन की बौछारें शुरू हो गईं। बारिश के बाद चली हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले तीन दिन से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वीरवार को दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। इसी तरह से रात का तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने बताया है कि 23 जुलाई के बाद फिर से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश की संभावना बढ़ रही है। अगले तीन दिन दिन का तापमान 32 से 35 डिग्री व रात का तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


44 प्रतिशत बारिश की कमी
चंडीगढ़ से मानसून पूरी तरह से रूठा है। बारिश में करीब 44 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले दो से तीन दिन अच्छी बारिश हो सकती है। इससे काफी हद तक कमी को दूर किया जा सकता है। अभी भी मानसूनी सीजन काफी बचा है। अगस्त में अच्छी बारिश के संकेत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed