फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather becomes pleasant due to rain, relief from humidity

Chandigarh News: बारिश से मौसम सुहाना, उमस से राहत

Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Weather becomes pleasant due to rain, relief from humidity
चंडीगढ़। कई दिनों की उमस और गर्मी झेलने के बाद शहरवासियों को वीरवार को राहत मिली। बुधवार देर रात शहर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई थी, जिसकी वजह से वीरवार को पूरा दिन मौसम ठंडा रहा। मौसम केंद्र के अनुसार अब आने वाले दिनों में भी यह राहत जारी रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मौसम ठंडा रहा। बुधवार को जो अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री के दर्ज किया गया था, वीरवार को करीब 5 डिग्री गिरावट आई और अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा था, लेकिन एक ही रात की बारिश से तापमान को सामान्य से नीचे आ गया। यही स्थिति न्यूनतम तापमान में भी है। न्यूनतम तापमान जो पिछले कई दिनों से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा था, वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा और 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे से लेकर वीरवार सुबह 8:30 बजे के बीच 23.8 एमएम बारिश हुई और इस सीजन में अब तक 1 जून से लेकर वीरवार शाम 5:30 बजे के बीच 258.2 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि यह सामान्य से अभी भी 40 फीसदी कम है।
विज्ञापन


आज भी छा सकते हैं बादल, बारिश होने की संभावना
चंडीगढ़ में इस बार मौसम केंद्र ने सामान्य से ज्यादा बारिश की भविष्यवाणी की थी लेकिन अब तक बारिश का लंबा स्पैल देखने को नहीं मिला है। मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश छोटे-छोटे स्पैल में ही हो रही है। इसी वजह से रोजाना आधे या 1 घंटे के लिए बारिश हो रही है लेकिन आने वाले दिनों में उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और उम्मीद जताई जा रही है कि बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 35 डिग्रमी रहेगा तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
02 अगस्त - 35 - 24
03 अगस्त - 35 - 24
04 अगस्त - 36 - 26
05 अगस्त - 36 - 27
06 अगस्त - 34 - 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed