फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wearing masks is mandatory in these four districts of Haryana

पैर पसारने लगा कोरोना: हरियाणा के इन चार जिलों में अब मास्क पहनना अनिवार्य, लगातार बढ़ रहे मामले

Mon, 18 Apr 2022 07:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए सरकार ने मास्क लगाना फिर अनिवार्य कर दिया है। मगर अभी यह आदेश सिर्फ चार जिलों में लागू होगा।

विज्ञापन
Wearing masks is mandatory in these four districts of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के चार जिलों में फिर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। चार अप्रैल को ही मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर इसे स्वैच्छिक किया था। 

विज्ञापन


विज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के 238 मामलों में से 198 गुरुग्राम और 22 फरीदाबाद के हैं। आधे से ज्यादा जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिल रहा है। गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों के अध्ययन के लिए टीम भेजी गई थी। अध्ययन की रिपोर्ट आनी है। फिलहाल सावधानी के तौर पर दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। गुरुग्राम के किन-किन क्षेत्रों से कोरोना के मामले आ रहे हैं, यह पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया हैं। कोरोना के स्वरूप को जानने के लिए सैंपल रोहतक पीजीआई में भिजवाएं गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के 234 नए मामले, 198 अकेले गुरुग्राम में
हरियाणा में कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 234 नए मामले सामने आए, इनमें से अकेले गुरुग्राम में 198 मिले हैं। फरीदाबाद में 21, सोनीपत में 7, अंबाला में 3, करनाल-रोहतक, जींद, रेवाड़ी, फतेहाबाद में 1-1 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 18 अप्रैल को कोविड संक्रमण दर 3.22 फीसदी रही। रिकवरी रेट 98.82 फीसदी है। सक्रिय मामले बढ़कर 974 हो गए हैं। कोविड जांच के लिए सोमवार को 5080 नमूने लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर एसपी से रोजाना रिपोर्ट लेता हूं: विज
कानून व्यवस्था के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि विधायक कुलदीप बिश्नाई को दो करोड़ रुपये देने की धमकी दी गई थी। हमने सख्त कार्रवाई की और दो दिन में अपराधियों को पकड़ लिया। मैं खुद हर जिले के एसपी से उनकी रोजाना रिपोर्ट लेता हूं कितने केस उन्होंने पकडे़ और कितनी ड्रग्स पकड़ी, हथियार पकड़े, जुआ खेलने वाले पकडे़ हर एसपी की रोजाना रिपोर्ट आती हैं। वहीं, पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान पर विज ने कहा कि पंजाब का हाल श्रीलंका जैसा होने वाला है। जहां- जहां फ्री बिजली बांटी जा रही है वे प्रदेश व देश खोखले होते जा रहे हैं और अपने लोगों को रोटी भी नहीं खिला पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed