फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wearing mask will be optional in Chandigarh

दो साल बाद बड़ी राहत: चंडीगढ़ में भी मास्क लगाना होगा वैकल्पिक, आज आदेश जारी कर सकता है प्रशासन

Sun, 03 Apr 2022 11:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 03 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली व हरियाणा सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। इसे देखते हुए यूटी प्रशासन भी इस संबंध में फैसला लेने जा रहा है।

विज्ञापन
Wearing mask will be optional in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना संक्रमण कम होने के कारण करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद यूटी प्रशासन मास्क पहनने की बाध्यता को खत्म करने जा रहा है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा है कि प्रशासन मास्क पहनने को वैकल्पिक कर देगा। इसके बाद लोगों की मर्जी होगी। हालांकि प्रशासन लोगों को जागरूक करेगा और सलाह देगा कि वो मास्क लगा कर रखें और कोरोना के नियमों का पालन करते रहें।

विज्ञापन


सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि कोरोना के घटते प्रभाव के मद्देनजर यूटी प्रशासन सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है। इसके बाद शहर में सार्वजनिक स्थलों और कार्य स्थलों पर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। मास्क न पहनने पर न चालान कटेगा और न ही जुर्माना लगेगा। यूटी प्रशासन इस वजह से ये फैसला लेने जा रहा है, क्योंकि शहर में लगभग सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग चुका है। इसलिए माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण फैलने का अब खास खतरा नहीं है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के कारण यूटी प्रशासन ने अप्रैल 2020 में मास्क पहनने समेत कई पाबंदियां लगाई थीं। नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया था। स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया था। कोविड के मामलों में कमी आने के बाद प्रशासन ने एक-एक कर प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी प्रतिबंधों में ढील दी जा चुकी है लेकिन मास्क न पहनने पर अभी भी चालान की व्यवस्था है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली व हरियाणा सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। इसे देखते हुए यूटी प्रशासन भी इस संबंध में फैसला लेने जा रहा है। हालांकि प्रशासन लोगों को परामर्श जारी करके भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने के लिए कह सकता है।

अभी एक हजार रुपये का है चालान
शहर में मास्क नहीं पहनने पर अभी 1000 रुपये का चालान कटता है। ये चालान यूटी प्रशासन, एसडीएस और पुलिस की टीमें मिलकर करती हैं। इन टीमों की तरफ से शहर की विभिन्न मार्केटों में अभियान चलाए जाते हैं और चालान काटे जाते हैं। कोरोना की तीनों लहर में जब-जब कोरोना के केस बढ़ते हैं। प्रशासन मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालान काटने के अभियान को तेज कर देता है लेकिन जैसे की कोरोना के मामलों में कमी आती है, चालान की संख्या भी कम हो जाती है। इन दिनों कोरोना के केस नाममात्र हैं, इसलिए चालान की संख्या भी लगभग न के बराबर है।

शहर में कोरोना के दो मरीज मिले
चंडीगढ़ में रविवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। वहीं सात दिन की अवधि पूरी करने पर एक मरीज को छुट्टी दे दी गई। संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत पर पहुंच गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 18 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1235 लोगों की जांच की गई। इसमें एक पुरुष व एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मौजूदा समय में पीजीआई में तीन और जीएमसीएच 32 में कोरोना का एक मरीज भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed