फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weapons Trainning Center in Sant Rampal Satlok Ashram

रामपाल का सतलोक, एक और चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 30 Nov 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 30 Nov 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Weapons Trainning Center in Sant Rampal Satlok Ashram

रामपाल का बरवाला सतलोक आश्रम हथियारों का प्रशिक्षण शिविर था। यह अनुमान एसआईटी टीम सर्च अभियान में आश्रम से दो डमी गन मिलने के बाद लगा रही है। इसके अलावा आश्रम में नेपाली मुद्रा भी मिली है। नेपाल के 182 नोट पुलिस ने बरामद किए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बरवाला पुलिस सतलोक आश्रम में राजकपूर व राजेंद्र को निशानदेही के लिए लेकर गई। करीब एक घंटे तक पुलिस ने आश्रम के संदिग्ध स्थानों पर उन्हें घुमाया।
विज्ञापन


आश्रम में डमी गन मिलने के बाद पुलिस अनुमान लगा रही है कि जो ब्लैक कमांडो रामपाल के खास राजदार आरएसएसएस में भर्ती करते थे, उन्हें हथियारों की ट्रेनिंग इसी आश्रम में दी जाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि सतलोक आश्रम में राजकपूर व राजेंद्र को निशानदेही के लिए ले जाया गया था। आश्रम से पुलिस को नेपाल की करेंसी सहित साढ़े तीन हजार रुपये भारतीय करेंसी, दो डमी गन व एक तेजधार विदेशी चाकू मिला है।

पानी के टैंकर में मिल सकते हैं और भी हथियार

Weapons Trainning Center in Sant Rampal Satlok Ashram

पुलिस की मानें तो आश्रम में पानी के बड़े-बड़े टैंकर भरे हैं। इन टैंकरों को खाली करने का काम सप्ताहभर से चल रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन वाटर टैंकों में हथियार या फिर अन्य चीजें मिलने की संभावना हैं। एसआईटी इसलिए इन्हें खाली करवाने में लगी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे किए चालू
पुलिस ने संवेदनशील मामला होने के चलते आश्रम के मुख्य गेट का सीसीटीवी कैमरा चालू करवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आश्रम के बाहर व अंदर आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। यह सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा व जांच की दृष्टि से लगाया गया है।

पर्सनल कमांडो व रिटायर्ड मास्टर को भी ले गई आश्रम
पुलिस ने ढाका व राजेंद्र को आश्रम में निशानदेही करवाने के बाद रामपाल के दो पर्सनल कमांडो बालक गांव निवासी बलजीत व एक रिटायर्ड मास्टर को आश्रम लेकर गई। दोनों से भी पुलिस ने निशानदेही करवाई और करीब पौने घंटे के बाद इन्हें वापस थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से आते समय पुलिस रामकंवर ढाका व बलजीत को शुक्रवार को भी आश्रम में निशानदेही के लिए लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed