{"_id":"697cb049addf150a0d06bb93","slug":"water-supply-project-instructions-given-to-expedite-the-work-and-repair-the-roads-quickly-chandigarh-news-c-74-1-spkl1022-114084-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल आपूर्ति परियोजना: काम में तेजी लाने व सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल आपूर्ति परियोजना: काम में तेजी लाने व सड़कों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश
विज्ञापन
-नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना की प्रगति 22 प्रतिशत
-- -
लुधियाना। नगर निगम की महत्वाकांक्षी नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना की प्रगति की समीक्षा के लिए सराभा नगर स्थित जोन-डी कार्यालय में मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि विश्व बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) से वित्त पोषित इस परियोजना ने 25 फरवरी 2025 को शुरू होने के बाद अब तक 22 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल कर ली है। मेयर ने अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने तथा परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में जॉइंट कमिश्नर विनीत कुमार, एसई हरप्रीत सिंह, एसई शाम लाल गुप्ता, एसई पारुल गोयल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बलविंदर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर अमित सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने विशेष रूप से शहर में जल आपूर्ति लाइनों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि खोदे गए सड़क हिस्सों को अधिकतम 20 दिनों के भीतर यातायात योग्य बनाया जाए और मौसम अनुकूल होते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मेयर ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बन रहे जल भंडारों और साहनेवाल के पास गांव बिलगा में स्थापित किए जा रहे विश्व स्तरीय जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
1,305 करोड़ रुपये लागत, 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य
नहर आधारित जल आपूर्ति परियोजना पंजाब सरकार की प्रमुख पहल है जिसे लुधियाना नगर निगम द्वारा पंजाब नगर अवसंरचना विकास कंपनी (पीएमआईडीसी) के तकनीकी सहयोग से लागू किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण की सिविल लागत 1,305 करोड़ रुपये है और इसे फरवरी 2028 तक पूरा किया जाना है। मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। परियोजना की नियमित निगरानी के लिए अब हर पखवाड़े समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।