{"_id":"b0ab07479fddd55e9d21159fc14514bf","slug":"water-supply-problems-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट रहे हैं चालान, फिर भी हो रहा पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट रहे हैं चालान, फिर भी हो रहा पानी बर्बाद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 20 Apr 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में पानी की बर्बादी रोकने में जुटी नगर निगम की 16 टीमें सेक्टरवासियों के धड़ाधड़ चालान काट रही हैं।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर 47-48 की डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट में तीन दिन से सप्लाई लाइन लीक कर रही है। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है। यह पानी ग्रीन बेल्ट से बह कर सड़क पर भर गया है और लावारिस पशु इससे प्यास बुझा रहे हैं।
पानी की इस बर्बादी पर न तो नगर निगम के आला अधिकारियों ने ध्यान दिया है और न ही इसके लिए जिम्मेदार अफसर का चालान काटा गया है।
जब इस बारे में नगर निगम के पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बीके धवन से पूछा गया तो उन्होंने इसे तुरंत ठीक कराने की बजाय रटा सा जवाब दिया कि इसे जल्द ही ठीक करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन दिन में कटे 31 चालान
दूसरी तरफ पिछले तीन दिन में नगर निगम की टीमों गाड़ी धोने और गार्डन में पानी देने वाले 31 लोगों के चालान काटे हैं। इसके अलावा सौ से ज्यादा लोगों को वार्निंग नोटिस दिया गया है। चालान की राशि दो हजार रुपये है।
विज्ञापन
कोट
लोगों के तो खूब चालान किए जा रहे हैं, लेकिन इस बर्बादी का जिम्मेदार कौन होगा? उसका चालान कौन काटेगा। यह पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी कई बार लीकेज से पानी बर्बाद होता रहता है और सड़कें भी डैमेज होती हैं।
- मनमिंदर विरदी, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-47 सी
पानी लीक होकर शहर की मुख्य सड़क पर आ गया है। इसके बावजूद अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं गया। यह लापरवाही की हद है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- वरिंदर सिंह, प्रेजिडेंट, सोसाइटी फार अवेयरनेस एंड प्रोटेक्शन
कोट
मैं शहर से बाहर था, मुझे अभी आपसे इस बारे में सूचना मिली है। मैं मौके पर जाकर इसकी जांच करवाता हूं।
-देवेश मौदगिल, डिप्टी मेयर