फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water Problem in Sec 21, Chandigarh

गजब, यहां एक हफ्ते से नहीं आया है पानी

Sat, 26 Apr 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
Water Problem in Sec 21, Chandigarh

गर्मियां बढ़ने के साथ ही शहर में पानी की समस्या ने भी विकाल रूप ले लिया है। कालोनी व गांव ही नहीं बल्कि शहर के पॉश इलाके भी पानी के लिए तरसने लगे हैं।

विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से सेक्टर-21ए के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालत ये है सिर्फ ग्राउंड फ्लोर पर ही पानी आ रहा है जबकि फर्स्ट फ्लोर और टॉप फ्लोर बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। यहां 1 से लेकर 15 नंबर तक की कोठियों में ऐसी समस्या आ रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सेक्टर-18 का भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां शुक्रवार सुबह से ही पानी की काफी समस्या रही। इस बारे में सेक्टर-18 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा ने बताया कि सुबह से ही पानी की सप्लाई नहीं हुई। शाम को जाकर कहीं लो प्रेशर से पानी आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
हमारे यहां पिछले दस दिन से बहुत ही कम प्रेशर से पानी आ रहा है। कई बार तो बिल्कुल पानी नहीं आता। जब मोटर चलाते हैं तो उससे भी पानी नहीं आता।
सुरिंदरजीत सिंह, निवासी, सेक्टर-18

हम यहां 1960 से रह रहे हैं, लेकिन आज तक कभी पानी की ऐसी समस्या नहीं हुई। फर्स्ट और टॉप फ्लोर पर तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है।
रमिंदरपाल सिंह, निवासी सेक्टर-21ए
 
अभी तो गर्मियां पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई तो ये हाल है। आगे जाकर पता नहीं क्या होगा। बड़ी मुश्किल से गुजारा करना पड़ रहा है। कई बार लो प्रेशर से पानी आता है और कई बार तो आता ही नहीं।
रेनू, निवासी सेक्टर-21ए

अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरे पास कोई शिकायत भी नहीं है। अगर ऐसी बात है तो मैं इस बारे में पता करता हूं और लोगों की समस्या का हल करवाता हूं।
मुकेश बस्सी, पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed