फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Water crisis deepens in chandigarh, Supply cut for half hour

शहर में जल संकट गहराया, आपूर्ति में सुबह-शाम आधे घंटे की कटौती

Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in chandigarh, Supply cut for half hour
जल - फोटो : जल

चंडीगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के सभी सेक्टरों में पानी का संकट गहरा गया है। पानी को लेकर नगर निगम की पूरी प्लानिंग फेल हो गई है। ऊपर की मंजिल में पानी पहंचन तो दूर ग्राउंड फ्लोर में रहने वाले भी पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर भी तय समय से पहले पानी चला जाता है। मंगलवार को नगर निगम ने सुबह और शाम को सरकारी तौर पर आधा- आधा घंटा पानी के समय में कटौती कर दी है।

विज्ञापन


इस समय वीआईपी सेक्टर भी पीने के संकट का सामना कर रहा है। नगर निगम के पार्षदों के घर पर भी पानी नहीं आ रहा है। सेक्टर-7,15,16,18,20,21,24,25,26,27,29,30,32,37,38,39,40,42,44,45,47,49,52 और 61 में लगातार पानी के लो प्रेशर की दिक्कत से जूझना पड़ रहा है। इसक साथ ही सेक्टर-63 की हाउसिंग सोसाइटी में भी पानी के लो प्रेशर की दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


इस सोसाइटी का लोकार्पण पीएम ने पिछले साल किया था। यहां तक कि जिन एरिया में बूस्टर लगे हुए हैं वहां पर भी पानी के लो प्रेशर की दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही मनीमाजरा, धनास, बापूधाम, मलोया और गांव के एरिया में पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ग्राउंड फ्लोर या खुद मेहनत करके पानी चढ़ाना पड़ रहा है या फिर मोटर लगाया है, जिससे बिजली का खर्चा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर के घर पर भी पानी की दिक्कत
सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल का निवास स्थान सेक्टर-18 में है। उन्हें भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। मोदगिल का कहना है कि वह पहली मंजिल में रहते हैं। सुबह तो कुछ देर के लिए लो प्रेशर से पानी आ जाता है, जबकि शाम को पानी नहीं चढ़ता। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने बताया कि वह सेक्टर-23 में ग्राउंड फ्लोर परं रहते हैं । उनके यहां पर सुबह और शाम को तय समय से एक घंटा पहले ही पानी चला जाता है। ऊपर की मंजिल में रो रो कर पानी चढ़ रहा है। सेक्टर 22 निवासी प्रिंस का कहना है कि उनके सेक्टरमें भी पानी का लो प्रेशर है । ऊपरी मंजिलो तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

छह एमजीडी पानी की कटौती से बढ़ी दिक्कत
इस बार पानी की दिक्कत ज्यादा होने का एक बड़ा कारण यह है कि  शहर के पानी पर छह एमजीडी (छह लाख गैलेन) पानी की कटौती हो गई है। यह पानी पिछले साल े से पंचकूला को मिलना शुरू हो जाएगा। उससे पंचकूला जिले की पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। इस छह एमजीडी पानी का शेयर पंचकूला का कई साल से बनता था जो कि समझौते के अनुसार चंडीगढ़ कोे देना था लेकिन पिछले साल पाइप बिछाने के बाद इसकी सप्लाई शुरू हो गई है।

116 एमजीडी पानी की है मांग
गर्मी में शहर में पानी की मांग 116 एमजीडी हो जाती है। इस समय शहर को कजौली वाटर वर्क्स से 58 एमजीडी पानी मिल रहा है जबक शहर में लगे 235 ट्यूबवेल से 22 एमजीडी पानी मिल रहा है। इनमें से 10 प्रतिशत ट्यूबवेलों में हर दिन कोई न कोई दिक्कत ही रहती है। ऐसे में गर्मियों में 36 एमजीडी पानी की शार्टेज होती है जो कि इस साल भी बरकरार है। 

दोपहर की सप्लाई बंद करने का फायदा नहीं मिला
चार साल पहले तक शहरवासियों को दोपहर को भी पानी की सप्लाई मिलती थी, लेकिन पानी की कमी के कारण इस सप्लाई को बंद कर दिया। लेकिन इस योजना का फायदा भी लोगों तक नहीं पहुंचा और फुल प्रेशर से सुबह और शाम पानी नहीं मिल रहा है।


इस नंबर पर फोन कर सकते हैं शहरवासी
नगर निगम की ओर से पानी की किल्लत की शिकायत दर्ज करवाने के लिए 155304 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक शहरवासी फोन कर सकते हैं।  2540200 पर फोन करके शहरवासी अपने घर पर पानी का टैंकर भी मंगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed