{"_id":"5980c7024f1c1bb6618b4736","slug":"watching-movie-may-be-expensive-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर चंडीगढ़ में लगा ये टैक्स, तो महंगा हो जाएगा आपका फिल्म देखना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर चंडीगढ़ में लगा ये टैक्स, तो महंगा हो जाएगा आपका फिल्म देखना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
फिल्म देखना भी हो सकता है मंहगा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम को मनोरंजन टैक्स से एक साल में करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही नगर निगम को मनोरंजन कर लगाने की शक्तियां मिल सकती हैं।
सोमवार को इसके लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में एक बिल पेश किया है, जिसमें मनोरंजन कर लगाने की शक्ति नगर निगम चंडीगढ़ को ट्रांसफर करने को कहा गया है। सबसे ज्यादा टैक्स नगर निगम को फिल्म की टिकटों से मिलेगा। इस समय टिकटों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। जबकि मनोरंजन टैक्स लगने से फिल्म की टिकट का रेट भी बढ़ने की उम्मीद है।
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि अधिसूचना के आने के बाद ही मनोरंजन टैक्स लगाने का निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि यह अलग से लगाना है या जीएसटी में ही शामिल करना है इसके बारे में पता चलेगा। फिल्म की टिकटों के अलावा जो म्यूजिकल नाइट्स की टिकटें बिकेंगी, उन पर भी मनोरंजन टैक्स लगेगा। जीएसटी लगने से पहले टिकटों पर मनोरंजन टैक्स लगता था लेकिन उस समय यह टैक्स की कमाई प्रशासन के पास जाती थी लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद यह टैक्स नगर निगम के पास जाएगा।