फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Warrants issued to farmers have been stopped immediately in Punjab

मान सरकार का यू-टर्न: बकाया कर्ज के लिए किसानों को जारी वारंट पर रोक, मंत्री बोले- कांग्रेस सरकार ने जारी किए थे, हमने रुकवाए

Fri, 22 Apr 2022 03:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 03:06 PM IST
सार

सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 71 हजार किसानों से बैंकों के 3200 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है, जिसके लिए कदम उठाते हुए 60000 डिफाल्टर किसानों में से 2000 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

विज्ञापन
Warrants issued to farmers have been stopped immediately in Punjab
मंत्री हरपाल चीमा। - फोटो : फाइल

विस्तार

विज्ञापन

किसानों को वारंट जारी करने के मामले में विरोध का सामना कर रही भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को यू-टर्न ले लिया। सूबे के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने आदेश देकर किसानों को जारी वारंट पर तत्काल रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि किसी किसान को वारंट जारी नहीं होगा। चीमा ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किसानों के खिलाफ वारंट जारी किए थे, जिसको हमने रुकवाने के आदेश दिए हैं।

सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 71 हजार किसानों से बैंकों के 3200 करोड़ रुपये की वसूली की जानी है। इसके लिए कदम उठाते हुए 60000 डिफाल्टर किसानों में से 2000 के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार के इस कदम से किसान संगठन भड़क गए थे। 

विज्ञापन


विपक्षी दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद सरकार की ओर से तत्काल प्रभाव से जारी आदेशों पर रोक लगा दी। विरोध को देखते हुए शुक्रवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीडियो जारी कर रोक के आदेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों के पूर्ण कर्ज माफी को लेकर घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पूर्व जब उन्हें यह आभास हो गया है कि वह सत्ता में वापसी नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कर्जदार किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए। पूर्ववर्ती सरकार के इन आदेशों की जानकारी जब वर्तमान सरकार को मिली तो तत्काल प्रभाव से इन पर रोक लगा दी गई। अब किसी भी किसान की कोई गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। 


चीमा ने बताया कि पंजाब के किसानों के हित को देखते हुए सूबा सरकार नई पॉलिसी बना रही है। जल्द ही सरकार इसका खुलासा करेगी। इस नई पॉलिसी के तहत कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। वह राज्य की खुशहाली को लेकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed