{"_id":"bd468f0e462486ce63039f728f148968","slug":"warning-to-score-disco","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नशे में धुत लड़की को घर तक छोड़ें डिस्को'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नशे में धुत लड़की को घर तक छोड़ें डिस्को'
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Dec 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग ने नशे में धुत युवती को रात को डिस्को से बाहर फेंकने और निर्धारित समय के बाद डिस्को खुला रखने पर सेक्टर-8 के स्कोर डिस्को संचालक को चेतावनी दी है।
डिस्को संचालक को स्पष्ट कहा गया है कि अगर कोई लड़की नशे में धुत होती है तो क्लब की जिम्मेदारी है कि उसे घर छोड़कर आए। अगर निर्धारित समय के बाद डिस्को को खोला गया तो मामला दर्ज किया जाएगा।
इस मामले में युवती को अस्पताल की जगह पुलिस स्टेशन लेकर जाने पर एसएसपी ने एसआई रमेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था।
मोहाली की युवती 13 दिसंबर को सेक्टर-8 स्थित स्कोर डिस्कोथेक में आई थी। युवती 2 घंटे 23 मिनट तक डिस्कोथेक में रही और उसे जमकर शराब परोसी गई थी।
नशे में धुत होने पर दो बाउंसरों ने उसे जबरन बाहर निकाल दिया था। लड़की बाहर सड़क पर बेसुध थी। पीसीआर ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को जानकारी दी थी।
मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने नशे में धुत युवती को गाड़ी में बिठा लिया और अस्पताल ले जाने की जगह थाने ले गए। पुलिस विभाग ने डीएसपी आशीष कपूर को इस मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि एसआई रमेश कुमार ने इस मामले में लापरवाही बरती। रात दो बजे तक अगर डिस्कोथेक खुला था तो भी उस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
डीएसपी ने एसएसपी को पेश की गई रिपोर्ट में एसआई रमेश कुमार और हेडकांस्टेबल अमरजीत कौर पर विभागीय जांच करने की सिफारिश की थी।