फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   warning of Jat agitation for reservation, Paramilitary Force deputed in haryana

जाट आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
warning of Jat agitation for reservation, Paramilitary Force deputed in haryana
जाट आंदोलन: पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala

जाट आरक्षण आंदोलन की आहट फिर सुनाई देने लगी है। इसी के साथ ही शासन और प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिले में अर्द्धसैनिक बलों (दो आरएएफ और एक बीएसएफ) की तीन कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। साथ ही जिले के मुख्य स्थानों पर फोर्स को तैनात कर दिया गया है। फोर्स को दिशा-निर्देश है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन


किसी भी तरह की हिंसा का अंदेशा भी हुआ तो तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश हैं। जिलेभर के करीब दो हजार पुलिस कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया गया है। सांपला में अर्द्धसैनिक की एक कंपनी तैनात करने के साथ ही सुबह फ्लैग मार्च भी किया गया। जाट आंदोलन की सुगबुगाहट के बीच सतर्क पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के साथ ही पूरी घेरेबंदी कर दी है। आंदोलन के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील संपाला में अर्द्धसैनिक बल (आरएएफ) की एक कंपनी को रविवार सुबह ही भेज दिया गया। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान शहरवासियों को सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं के बारे में दिशा निर्देश दिये गए।
विज्ञापन


बता दें कि पिछली बार जाट आंदोलन सांपला से ही शुरू हुआ था और यहीं से उग्र भी हुआ था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन यहां की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। साथ ही रोहतक शहर में सभी प्रवेश मार्गों पर पर फोर्स की तैनाती कर दी गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आंदोलनकारियों को शहर से बाहर ही रोक दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

एमडीयू के सामने फिर पहुंचा अर्द्धसैनिक बल

warning of Jat agitation for reservation, Paramilitary Force deputed in haryana
जाट आंदोलन: पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एमडीयू के गेट पर आरएएफ की एक कंपनी को तैनात कर दिया गया है। डिप्टी कमांडेंट आयु शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम को शहर के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है, ताकि किसी अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा एक कंपनी सहित अन्य पुलिस बल को रिजर्व के रूप में पुलिस लाइन में रखा गया है।  

वित्तमंत्री की कोठी की सुरक्षा बढ़ी 
जाट आंदोलन की चेतावनी के चलते वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पहले से ही अस्थायी चौकी बनी गई है। इसके अलावा अन्य पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बता दें कि फरवरी में हुए आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने वित्तमंत्री की कोठी में लूटपाट के बाद आगजनी कर दी थी।  

आज होगी नाकेबंदी 
वैसे तो पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों के नेतृत्व में नाकेबंदी के संबंध में रविवार रात को ही चर्चा हो गई। नाकों की जगह भी तय कर ली गई है, लेकिन नाकों को सोमवार को पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को वितरित किया जाएगा। फिलहाल फौरी तौर पर नाक ों पर फोर्स को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed