फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting percentage may be lower in Senate graduate class election

सीनेट स्नातक वर्ग चुनाव : मतदान प्रतिशत हो सकता है कम

Wed, 21 Jul 2021 09:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Voting percentage may be lower in Senate graduate class election
चंडीगढ़। पीयू सीनेट के स्नातक वर्ग के चुनाव इस बार छुट्टी के दिन नहीं होंगे। 18 अगस्त को कार्यदिवस है। ऐसे में मतदान प्रतिशत कम होने की संभावना है, क्योंकि पीयू से स्नातक व परास्नातक किए हुए अधिकांश मतदाता नौकरीपेशा हैं।
विज्ञापन

पीयू सीनेट के चुनाव तीन अगस्त से हो रहे हैं। इस बार चुनाव कार्यक्रम में कुछ फेरबदल हुआ है। फैकल्टी चुनाव सबसे आखिरी में रखा गया है और दूसरा बदलाव स्नातक वर्ग के चुनाव में है। यह चुनाव छुट्टी के दिन होता था, लेकिन इस बार उलट हो गया। पूर्व सीनेटरों का कहना है कि लोकतंत्र का मतलब होता है कि अधिक से अधिक लोग मतदान का प्रयोग करके बेहतर सदस्य चुनें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना लोकतंत्र मजबूत माना जाता है। ऐसे में पीयू सीनेट चुनाव अपने में महत्वपूर्ण हैं और स्नातक वर्ग में सर्वाधिक 3.61 लाख मतदाता हैं। ऐसे में कार्यदिवस पर चुनाव होने के कारण कई लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि स्नातक वर्ग चुनाव की तिथि में बदलाव के और भी मायने लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed