फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting for Chandigarh Bar Association elections today all update news

Chandigarh News: रोहित खुल्लर बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, चंदन शर्मा बने उपाध्यक्ष

Fri, 15 Dec 2023 08:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Dec 2023 08:40 PM IST
सार

मतदान केंद्र से लाउडस्पीकर के जरिए अधिवक्ताओं से वोट डालने के लिए पहुंचने की अपील की जा रही है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 18 ईवीएम मशीनों के जरिए वोटिंग करवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Voting for Chandigarh Bar Association elections today all update news
चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) को नया प्रधान मिल गया है। वकील रोहित खुल्लर ने अपने तीन प्रतिद्वंदियों को पटखनी दी। उन्हें डीबीए का नया प्रधान चुना गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरबजीत कौर को 51 वोटों से हराया है। तीसरे नंबर पर नीरज हंस रहे हैं, उन्हें 491 वोट मिले। जीत के बाद जश्न भी खूब मनाया गया।

विज्ञापन


वकील चंदन शर्मा ने 867 मतों के साथ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने गुरदेव सिंह को 341 मतों के बड़े अंतर से हराया। सचिव पद पर वकील परमिंदर सिंह, ट्रेजरर पद पर वकील विजय कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर वकील सिमरनजीत कौर और लाइब्रेरी सचिव पद पर एडवोकेट सुरेंद्र पाल कौर उर्फ सिम्मी वियजी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली। कुल 1880 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। पहली बार डीबीए चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान किया गया, जिसमें नोटा का बटन भी खूब दबा। सबसे ज्यादा बार ट्रेजरर के लिए 44 और संयुक्त सचिव के लिए 41 बार नोटा दबाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों में हुई झड़प

चुनाव की वजह से दिन में कई बार तनाव का माहौल भी रहा। दोपहर लगभग 1:10 बजे मतदान के दौरान कुछ वकीलों का आपस में विवाद हो गया। इसके बाद उनके बीच झड़प हो गई और जमकर लात-घूसे चले। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ अन्य वकीलों ने भी दोनों गुटों में बीच बचाव किया।

किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट

अध्यक्ष पद

  • रोहित खुल्लर- 707 वोट
  • सरबजीत कौर- 656
  • नीरज हंस- 491
  • शालिनी बागड़ी- 17
  • नोटा -25

 

उपाध्यक्ष

  • चंदन शर्मा- 867 वोट
  • गुरदेव सिंह-526
  • विकास कुमार-462
  • नोटा-25

 

सचिव

  • परमिंदर सिंह-902 वोट
  • दीपन शर्मा-783
  • रणजीत सिंह धीमान- 176
  • नोटा-19

 

ट्रेजरर

  • विजय कुमार अग्रवाल- 1095 वोट
  • मंदीप सिंह कलेर-741
  • नोटा-44

 

संयुक्त सचिव

  • सिमरनजीत कौर-978 वोट
  • पूजा दीवान-520
  • रंजू सैनी- 341
  • नोटा-41

 

लाइब्रेरी सचिव

  • सुरेंद्र पाल कौर उर्फ सिम्मी- 1218 वोट
  • अशोक कुमार- 598
  • नोटा- 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed