फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voting dose of medicine before the patient now

मरीज को दवा से पहले अब वोटिंग का डोज

Sun, 14 Sep 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला/कुलदीप सिंह, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/कुलदीप सिंह, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य चलाया गया जागरूकता अभियान बैंक एटीएम के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में आने वाले मरीजों को वोटिंग के लिए प्रेरित करने का काम जोरों से शुरू हो गया। यहां मरीजों को दवाई से पहले वोटिंग करने का डोज मिलेगा।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सिविल अस्पताल में ओपीडी स्लिप पर जहां मरीज का नाम, आयु और पता अंकित होता है, वहीं कर्मचारी द्वारा मतदान जागरूकता की स्टैंप लगाई जाने लगी है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में जब मरीज ओपीडी स्लिप बनवाने काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें चुनाव में मतदान की प्रेरणा भी मिलती है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया था और अब विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अवेयरनेस मिशन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगाई जा रही स्टैंप में यह है अपील
ओपीडी स्लिप पर लगाई जा रही स्टैंप में वोटिंग के लिए अपील की जा रही है। स्टैंप में लिखा है कि चुनाव आयोग आपसे अपील करता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

बैंक एटीएम से भी चल रहा अभियान
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी बैंकों के एटीएम को माध्यम बनाया गया है।

प्रशासन ने पीएनबी बैंक के एटीएम से इसकी विधिवत शुरूआत कर भी पिछले दिनों की थी। एटीएम की स्क्रीन पर सबसे पहले मतदाताओं को विस चुनाव में वोट डालने बारे अपील की जा रही है। डीसी निखिल गजराज अगस्त माह में लघु सचिवालय स्थित पीएनबी एटीएम में नए साफ्टवेयर को लांच किया था।


विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या
जिला कुरुक्षेत्र में चार विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनके छह लाख से अधिक वोटर यहां राजनीतिक दलों का भविष्य तय करेंगें। लाडवा में कुल 164635, शाहाबाद में 146667, थानेसर में 168082 और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 159428 वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed