फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   voters_voting card_chandigarh

मतदाता पहचान पत्र चाहिए तो ये पढ़ें

Tue, 31 Dec 2013 10:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Dec 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
voters_voting card_chandigarh
शहर में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 5 लाख से ऊपर हो गई है।
विज्ञापन


चुनाव विभाग की ओर से मतदाता सूची में संशोधन के लिए 1 से 30 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान के बाद चंडीगढ़ में 55 हजार मतदाता बढ़ गए हैं।

नए मतदाताओं के नाम 6 जनवरी, 2014 को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची में भी शामिल होंगे। उन्हें 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता पहचान पत्र दिए जाएंगे।

एक तरफ जहां इस मतदाता सूची में नए मतदाता शामिल हुए हैं, वहीं कुछ के नाम कटे भी हैं। यह नई मतदाता सूची अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभावी होगी। हालांकि चुनाव से पहले भी नए मत बनेंगे।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि दिसंबर 2011 में हुए नगर निगम चुनाव में चंडीगढ़ में 5,06,171 मतदाता थे। चुनाव से पहले 27,374 नए मतदाता जुड़े थे।

इसके बाद फरवरी, 2012 में मतदाता और बढ़ गए थे लेकिन संख्या पांच लाख से कम हो गई थी। चुनाव विभाग ने ब्लॉक लेवल अफसर (बीएलओ) को घर-घर भेजकर सर्वे कराया था जिसका उद्देश्य मतदाताओं के कम होने का कारण पता करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मतदाता या तो अपने पुराने निवास से कहीं और शिफ्ट कर गए हैं या दूसरे शहर में चले गए हैं। इसके अलावा कुछ का निधन भी हो गया था। इन मतदाताओं के नाम सूची से हटाने से पहले उन्हें एक बार नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed