फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voter Card Related Problems in Chandigarh

यहां वोटर कार्ड के लिए धक्के खा रहे लोग

Thu, 20 Feb 2014 12:45 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Feb 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
Voter Card Related Problems in Chandigarh
शहर में नए वोटरों को जोड़ने के लिए विशेष वोटर कार्ड अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन निर्वाचन कार्यालय की खराब व्यवस्था के कारण शहर के लोगों को वोटर कार्ड पाने के लिए सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक करीब 5 लाख 80 हजार वोटर रजिस्टर्ड हो चुके हैं। पिछले कुछ महीनों में 50 हजार नए वोटर को लिस्ट में शामिल किया गया है, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद लोग कई महीनों से निर्वाचन कार्यालय में अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जब इस संबंध में लोगों से बात की तो सेक्टर-40 निवासी अजय ने बताया कि कई महीने पहले उन्होंने अपने पिता के वोटर कार्ड में संशोधन के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी भी निर्वाचन कार्यालय के बार बार चक्कर काटन पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 निवासी सोमनाथ यादव ने बताया कि दो-तीन बार फार्म भरा, लेकिन आज तक वोटर कार्ड नहीं मिला। फिर से कर्मचारियों ने 28 मार्च को आने के लिए कहा है।

विभाग के पास कर्मचारी ही नहीं
सेक्टर-17 निर्वाचन कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोटर कार्ड पाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। विभाग के पास सिर्फ 5-7 कर्मचारी हैं ,जबकि कुछ कर्मचारी प्रेस विभाग से बुलाए गए हैं।

उधर विभाग के कर्मचारियों के पास 3 कंप्यूटर हैं। जबकि यहां 8 से 10 कंप्यूटर की जरूरत है। मौजूदा कंप्यूटर में सर्वर डाउन होने पर कई घंटे तक काम रुका रहता है।
 
अभी भी बन सकते हैं वोटर
शहरवासियों के पास अभी भी नया वोटर कार्ड बनवाने या पुराने में संशोधन का मौका है। विभाग की ओर से नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर(बीएलओ) या ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। नए वोटर को निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्मार्ट वोटर कार्ड दिया जाएगा।

नए वोटर कार्ड का कोई चार्ज नहीं होगा, लेकिन पुराने में संशोधन और स्मार्ट वोटर कार्ड के लिए 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। कार्यालय में अभी भी 1500 के करीब वोटर स्मार्ट कार्ड बांटे नहीं गए हैं। जानकारी के अनुसार जिस पते पर यह वोटर कार्ड बने वहां पर कोई रहता ही नहीं है। विभाग फिर से इस मामले को लेकर सर्वे करवाने की तैयारी कर रहा है।  

500 ने किया डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए आवेदन

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों में शहर के करीब 500 लोगों ने डुप्लीकेट वोटर कार्ड के लिए आवेदन किया था। गुम होने की स्थिति में पुलिस में मामला दर्ज होने पर ही डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनाया जाएगा।


विभाग की ओर से नए स्मार्ट वोटर कार्ड को घर पर ही संबंधित व्यक्ति को हस्ताक्षर लेकर सौंपा जा रहा है। उधर स्मार्ट वोटर कार्ड पर फोटो की घटिया क्वालिटी को लेकर भी इस काम का ठेका लेने वाली हाट्रोन कंपनी को अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई है।

सूत्रों के अनुसार कंपनी की पेमेंट तक रोक लेने की बात कही गई है। इस मामले के बाद क्वालिटी में कुछ सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed