फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vote Making Camp of Amar Ujala

अमर उजाला के कैंप में छात्रों ने बनवाए वोट

Fri, 07 Mar 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
Vote Making Camp of Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-46 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में आयोजित किए गए सेमिनार के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से स्पेशल कैंप भी लगाया गया। इस कैंप में उन छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे, जिन्होंने अभी तक अपने वोट नहीं बनवाए थे।
विज्ञापन


साथ ही सेक्टर-46 के उन निवासियों ने भी अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए फार्म भरे जिनके वोट नहीं बन सके हैं।

इस कैंप में सेक्टर-46 के रेजीडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंचे जिनमें एसोसिएशन के चीफ पैटर्न और पूर्व पार्षद जतिंदर भाटिया, अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया, उपाध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता और महा सचिव जसबीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


जतिंदर भाटिया ने अमर उजाला के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कैंप से उनके सेक्टर के निवासियों को काफी लाभ मिला है। भाटिया ने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed