{"_id":"6be14379fc8b1c9ab0ccfa72aada9dd2","slug":"vote-made-till-2-april-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो अप्रैल तक बनवा सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो अप्रैल तक बनवा सकेंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के जो लोग किसी कारण अभी तक अपनी वोट नहीं बनवा पाए हैं। ऐसे लोगों को जिला चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
एडीसी कम उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार थिंद ने बताया कि ऐसे लोगों संबंधित क्षेत्र में स्थित एसडीएम आफिस में जाकर दो अप्रैल तक अपना वोट बना सकते हैं।
इस मौके उन्होंने कहा कि लोगों को वोट के अधिकार प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम शुरू की जाएगी। विभिन्न ऑटो यूनियन में वोट के प्रयोग संबंधी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
युवाओं को वोट संबंधी जागरूक करने के लिए विभिन्न कॉलेजों में एंबेसडर नियुक्त किए गए है। साथ ही विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए जाएंगे। साथ ही विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
निगम कमिश्नर बने नोडल अफसर
जिला निवार्चन अधिकारी टीपीएस सिद्धू ने अधिकारियों को पूरी तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव संबंधी लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2099 शुरू किया गया। टोल फ्री नंबर 24 घंटे चलेगा।
इसके अलावा हेल्प लाइन और शिकायत निवारण सैल का भी गठित किया गया है। जिसका नंबर-0172-2225220 है। सेल का नोडल अधिकारी नगर निगम के कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता को लगाया गया है। जबकि प्रबंधों के लिए 17 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।